Share Market News

बाजार की शुरुआत रही सपाट, सेंसेक्‍स में बढ़त और निफ्टी गिरा

सेंसेक्स 12 अंक बढ़कर 33,609 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 2 अंक गिरकर 10,323 के स्तर पर खुला।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2018, 3:53 PM IST
Sensex
Sensex

नई दिल्ली। अमरीकी और चीनी मार्केट में चल रही ट्रेड वॉर के बीच भारतीय बाजार में जहां सेंसेक्‍स कुछ की बढ़ोत्‍तरी के साथ खुला तो निफ्टी में मामूली गिरावट देखने को मिली। जिसे एक तरह से सपाट शुरुआत कहा जा रहा है। वहीं मेटल, बैंक, आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है, जिससे बाजार पर दबाव बना है। दूसरी ओर इंफोसिस , एसबीआई, टीसीएस, एचयूएल, मारुति में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एचडीएफसी, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक में बढ़त देखने को मिली है।

सेंसेक्‍स बढ़ा, निफ्टी गिरा
वहीं दिन शुरूआत जब हुई तो सेंसेक्स 12 अंक बढ़कर 33,609 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 2 अंक गिरकर 10,323 के स्तर पर खुला। वहीं दूसरी ओर अमरीका और चीन के बीच लगातार ट्रेड वॉर जारी है। जिसके और भी गहराने की आशंका जताई जा रही है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन से होने वाले 100 अरब डॉलर तक के इम्पोर्ट पर अतिरिक्त ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव रखा है। अमरीका इससे पहले चीन से 60 अरब डॉलर तक इंपोर्ट पर ड्यूटी लगा चुका है।

इन स्‍टॉक्‍स में भी देखने को मिली गिरावट
वहीं दूसरी ओर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी गिरा, तो बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.18 फीसदी लुढ़का। मिडकैप शेयरों में आरकॉम, यूबीएल, आईजीएल, फ्चूयर रिटेल, ओबेरॉय रियल्टी, गोदरेज इंडस्ट्रीज, एबीबी, एलटीआई, 3एम इंडिया, एमफैसिस, बजाज होल्डिंग, एमआरपीएल 0.99-3.64 फीसदी बढ़े हैं। हालांकि वक्रांगी, मुथूट फाइनेंस, रैमको सीमेंट, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक, आईडीबीआई, टोरेंट पावर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एमआरएफ 4.99-0.99 फीसदी तक गिरे हैं।

आईटी और रियलटी में तेजी
वहीं दूसरी ओर सेक्टोरल इंडेक्स में फार्मा, आईटी और रियल्टी में तेजी देखने को मिली है। इन तीनों के अलावा बाकी इंडेक्स लाल निशान पर देखे जा रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी इंडेक्स में देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.23 फीसदी गिरकर 24,703.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल में 1.05 फीसदी दर्ज की गई है।

Updated on:
6 Apr 2018, 3:53 PM IST
Published on: