1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर कार के साथ फोटो की शेयर, पहुंच गए आयकर अधिकारी

फेसबुक पर महंगी कार के साथ फोटो शेयर करना एक करदाता को महंगा पड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 5 Apr 2018, 8:27 PM IST

file


सूरत

फेसबुक पर महंगी कार के साथ फोटो शेयर करना एक करदाता को महंगा पड़ा। आयकर विभाग के अधिकारी उसे पहले से ढूंढ रहे थे। फोटो देखने के बाद उन्होंने उस तक पहुंचकर टैक्स वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स के निर्देश के बाद देशभर में आयकर विभाग टैक्स डिफॉल्टर्स से रिकवरी और प्रोसिक्यूशन की कार्रवाई कर रहा है। पिछले दिनों विभाग ने फेसबुक, वाट्स ऐप ग्रुप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और सरकारी एजेंसियों की मदद से 100 से अधिक गुमशुदा करदाता ढूंढ निकाले थे। लगभग आठ साल पहले के एक मामले में आयकर विभाग को 25 लाख टैक्स चुकाए बिना एक करदाता लापता हो गया था। बार-बार नोटिस के बाद भी वह नहीं आ रहा था। आयकर अधिकारियों ने उसके बारे में सिविल, आधार कार्ड की एजेंसी, सेबी सहित अन्य संस्थाओं को पत्र लिखकर जानकारी मांगी और फेसबुक पर भी उसे सर्च करना शुरू किया। फेसबुक पर एक प्रोफाइल में उसने महंगी कार के साथ अपना फोटो शेयर किया था। आयकर अधिकारियों को शुरू में लोकेशन समझ नहीं आई, लेकिन कार के नंबर के आधार पर आरटीओ से उसका पता निकलवा कर वह उसके घर जा पहुंचे। करदाता को टैक्स भरने के लिए समझाने के बाद और टैक्स रिकवरी की गई। इसी तरह एक अन्य मामले में एक गुमशुदा करदाता के बेटे की प्रोफाइल से अधिकारी उसके घर पहुंचे और टैक्स रिकवरी की कार्रवाई शुरू की।

बहन से प्रेम संबंध के शक में मित्र की हत्या
डिंडोली इलाके में बहन से प्रेम संबंध की आशंका में एक किशोर ने अपने मित्र पर चाकू से हमला कर उसकी सरेआम हत्या कर दी। पुलिस ने हमलावर किशोर को डिटेन कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक डिंडोली संतोषीनगर निवासी जैनिस किशोर राणा (22) की एक किशोर ने बुधवार को हत्या कर दी। हमलावर किशोर जैनिस का मित्र था। उसे आशंका थी कि जैनिस का उसकी बहन के साथ प्रेम संबंध है। इसको लेकर शाम चार बजे दोनों के बीच विवाद हुआ। किशोर ने चाकू से जैनिस की पीठ और पेट पर वार किए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डिंडोली पुलिस मौके पर पहुंची और जैनिस के शव को पोस्टमार्टम के लिए न्यू सिविल अस्पताल पहुंचाया। आरोपी किशोर को डिटेन कर लिया गया। उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात