इसके बाद 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विमल के भाई संजय ने बताया कि विमल नियमित रूप से स्विमिंग पूल में तैरने जाते थे। शनिवार भी वह इसी दिनचर्या के तहत घर से निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत की खबर मिली। घटना से परिवार में शोक छा गया है। स्विमिंग पूल के इंस्ट्रक्टर हिमांशु इच्छापुरिया ने बताया कि विमल नियमित सदस्य थे। शनिवार को एक अन्य सदस्य ने उन्हें पानी में औंधे मुंह पड़ा देखा, जिसके बाद उन्हें बाहर निकालकर सीपीआर दिया गया और एंबुलेंस बुलाई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।