वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के बारामती में कारोबारी राणा सूर्यवंशी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुणे ग्रामीण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, कारोबारी ने मंत्रियों और अन्य बड़े लोगों की तरह पुलिस सुरक्षा पाने की इच्छा से खुद पर जानलेवा हमले की साजिश रची थी। इस मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी सामने आई।