कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 19 अंक लुढ़ककर 35,443 के स्तर पर आैर 50 शेयरों वाला निफ्टी .70 अंक की मामूली गिरावट के बाद 10,767 के स्तर पर बंद हुआ।
मुंबर्इ। शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौराना पीएसयू बैंकिंग इंडेक्स में 2 फीसदी तक तेजी रही। कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 19 अंक लुढ़ककर 35,443 के स्तर पर आैर 50 शेयरों वाला निफ्टी .70 अंक की मामूली गिरावट के बाद 10,767 के स्तर पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सन फार्मा, डाॅ रेड्डीज लैब्स, एसबीआर्इ, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ल्यूपिन, सिप्ला, आैर गेल के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिला।
मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयर बढ़त के साथ हुए बंद
आज मिडकैप अौर स्माॅलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसर्इ का मिडकैप इंडेक्स करीब 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.50 फीसदी की बढ़त रही। बीएसर्इ के स्माॅलकैप की बात करें तो ये भी 0.60 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ।
फार्मा सेक्टर में तेजी
पूरे सप्ताह के कारोबार के अंत में आज सेक्टोरियल इंडेक्स में मिला जुला संकेत देखने को मिला। आॅटाे सेक्टर, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, आैर मेटल सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा सेक्टर, अार्इटी सेक्टर आैर आॅयल एंड गैस के शेयरों में तेजी देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी फार्मा सेक्टर में देखी गर्इ। निफ्टी का फार्मा इंडेक्स 4.25 फीसदी मजबूत के साथ बंद हुआ है। बैंक निफ्टी भी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 26451 के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार के बाद एफएमसीजी, मेटल आैर पावर के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें हिन्डाल्को, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, बीपीसीएल, ग्रासिम, एक्सिस बैंक, आर्इटीसी आैर एशियन पेन्ट्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए । जबकि सन फार्मा, ल्यूपिन, डाॅ रेड्डीज लैब्स, सिप्ला, गेल, टाटा मोटर्स, एसबीआर्इ, आैर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त देखने को मिली।