
मुंबई। सप्ताह के तीसरेे दिन खराब वैश्विक संकेतो के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत भी कमजोरी के साथ हुआ। आज सुबह कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनो में गिरावट देखने को मिला। आज के कारोबारी सत्र की शुरूआत सेंसेक्स 191अंक गिरकर 34,156 के स्तर पर और निफ्टी 65 अंक गिरकर 10,489 के स्तर पर पहुंच गया।
सुबह 10:30 बजे - सुबह 10:30 तक भी बाजार में गिरावट का रूख जारी है। फिलहाल सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 34,185 अंक पर तो वहीं निफ्टी 52 अंको की गिरावट के साथ 10,551 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। स्मॉलकैप में 80 अंक और मिडकैप में करीब 90 अंको की गिरावट देखने को मिल रहा है।
आईटी और फार्मा को छोड़ सभी शेयर लाल निशान पर
आज के कारोबार में सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो, इसमें हेल्थकेयर, आईटी के शेयरों को छोड़कर बाकी सभी शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। आज के बिकवाली वाले शेयर में ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, मेटल, ऑयल एंड गैस शामिल है। सबसे अधिक गिरावट बैंक निफ्टी के शेयर में देखने को मिल रहा है।
फायदे वाले शेयर में आज सिप्ला, डॉ रेड्डीज लैब्स, सन फार्मास्युटिकल्स, यूपीएल, इंफोसिस , और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर शुमार है। वहीं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, यस बैंक, एलएंडटी, एसबीआई, अडानी पोटर्ï्स के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे है।
अंतराष्ट्रीय बाजारों में भी बिकवाली
अंतराष्ट्रीय बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। सिंगापुर की सीजीएक्स निफ्टी फिलहाल 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 10,499 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जापान की निक्केई की बात करें तो इसमें भी 81 अंको की गिरावट देखने को मिल रहा, जिसके बाद निक्केई 22,309 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अमेरीकी फेडरल रिजर्व ने मंगलवार को ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए थे, जिसके बाद आज अमरीकी बाजार के प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस में 299 अंक लुढ़ककर 25,410 पर बंद हुआ वहीं नैस्डेक की बात करें तो इसमें भी 91 अंको की कमजोरी देखने को मिला। जिसके बाद नैस्डेक अपने अंतिम सत्र में 7,330 के स्तर पर बंद हुआ।
डॉलर के मुकाबले रुपए में कामजोरी
सप्ताह के तीसरे दिन डॉलर के मुकाबले रुपए में भी गिरावट देखने को मिला। आज बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटने के बाद 65.12 के स्तर पर खुला। इसके पहले मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे टूटकर 64.87 के स्तर पर बंद हुआ था।