10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएनबी को लगाई दो करोड़ की चपत

गलत वैल्यूएशन करवाकर ले लिया था लोन, बैंक ने दर्ज कराई शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

nidhi awasthi

•

Updated: 26 Feb 2018, 2:55 PM IST

pnb

pnb

इंदौर@ न्यूज टुडे
पंजाब नेशनल बैंक को इंदौर के दो उद्योगपतियों ने दो करोड़ की चपत लगाई है। बताया जाता है कि अपनी जमीन का गलत वैल्यूएशन करा कर आरोपियों ने उद्योग खोलने के नाम पर लोन लिया और फिर लापता हो गए। जब बैंक ने उनकी जमीन की जांच कराई तो उसकी कीमत लाखों में ही निकली।

पुलिस के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक राजमोहल्ला शाखा के मुख्य प्रबंधक मनोहर वाधवानी ने शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर सोमनाथ माउल्ड्स लसूडिय़ा मोरी के भागीदार विजय कुमार पिता इंदरमल जैन निवासी गुलाब बाग कॉलोनी, अंकित पिता किशोर चौधरी निवासी समाजवादी इंदिरा नगर और सुनील गर्ग निवासी तिलक नगर एक्सटेंशन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी विजय और अंकित ने ग्राम सिंहासा की जमीन जिसकी वास्तविक कीमत 67 लाख रुपए है का वैल्यूएशन 3 करोड़ रुपए बताया था।

इसके बाद उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की राजमोहल्ला स्थित शाखा में ट्रेडिंग ऑफ प्लास्टिक ग्रेन्युल्स प्लास्टिक माउल्ड्स आइटम तथा अन्य प्लास्टिक प्रोडक्ट आदि बनाने के लिए लोन के लिए अप्लाय किया था। इसके बाद उस जमीन को गिरवी रखकर आरोपियों के दो करोड़ का लोन ले लिया। आरोपियों ने लोन तो ले लिया, लेकिन उसकी एक भी किश्त वापस जमा नहीं कराई थी। बंैंक ने नोटिस दिए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बैंक के लोन की रकम और ब्याज मिलाकर आरोपियों को 2 करोड़ 16 लाख 99 हजार 592 रुपए भुगतान करना है।

जब बैंक के पास लोन की रकम नहीं पहुंची तो उस जमीन को अपने कब्जे में लेकर रुपए वसूली करने की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। इस पर पता चला कि उस जमीन की कीमत तो लोन की रकम से बहुत ही कम है। आरोपी विजय कुमार जैन एवं अंकित चौधरी तथा वैल्यूअर सुनील गर्ग के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची थी और बैंक के रुपए हड़प लिए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।