Share Market News

कमजाेर हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 33,774 के स्तर पर, निफ्टी भी 37 अंक फिसला

सेंसेक्स 106 अंक लुढ़ककर 33,774 के स्तर पर आैर निफ्टी 37 अंक गिरकर 10,365 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2018, 10:31 AM IST
Share Market

मुंबर्इ। बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत में तेजी देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 91 अंको की बढ़त के साथ 33,971 के स्तर पर खुला जबकि निफ्टी में भी 21 अंको की तेजी के साथ 10,423 के स्तर पर खुला। आज बाजार के शुरुआत में आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक, एसबीआर्इ , एचडीएफसी बैंकों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली वहीं आेएनजीसी, हिंडाल्को, टाट स्टील, इंफोसिस , एलएंडटी आैर टाइटन के शेयरों में तेजी रही। बीएसर्इ का मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयरों में गिरावट का दौर देखने को मिला। बीएसर्इ का मिडकैप आैर निफ्टी के मिडकैप में 0.1 फीसदी की गिरावट देखी गर्इ।


सुबह 10 बजे - आज शेयर बाजार ने तेजी शुुरुआत के बाद गिरावट का रुख कर लिया है। बाजार खुलने के थोड़े देर बाद करीब 10 बजे कारोबार में गिरावट देखने को मिला। इस समय सेंसेक्स 106 अंक लुढ़ककर 33,774 के स्तर पर आैर निफ्टी 37 अंक गिरकर 10,365 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि बीएसर्इ का मिडकैप आैर स्मालकैप के शेयरों में थोड़ी लिवाली देखने को मिल रही है।

बैंकिंग सेक्टर में दबाव


आॅटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, फार्मा, आर्इटी, मेटल आैर आॅयल एंड गैस के शेयरो में मुनाफावसूल का माहौल है। सबसे अधिक तेजी मेटल सेक्टर में देखने को मिल रही है। वहीं बैंकिंग सेक्टर में दबाव देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी 130 अंक लुढ़ककर 25,096 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एफएमसीजी सेक्टर में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है।


इन शेयरों में हो रही खरीदारी

शीर्ष फायदेवाले शेयरों की बात करें तो इसमें अोएनजीसी, वेदांता, हिंडाल्को, सन फार्मा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स(डीवीआर) आैर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर शुमार हैं। इनमें 0.91 से 2.11 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। जबकि इंडियन आॅयल, अडानी पोर्ट्स, आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, एसबीआर्इ आैर एचडीएफसी के शेयर शीर्ष नुकसान वाले शेयरो में शामिल हैंं इनमें -0.5 से -1.56 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रहा है।


रुपए की सपाट शुरुआत

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत सपाट हुर्इ। आज डाॅलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की बढ़त साथ खुला। आज रुपए की शुरुआत 65 के स्तर पर खुला। इसके पहले दिन मंगलवार को 64.99 के स्तर पर बंद हुआ था।

Updated on:
11 Apr 2018, 10:31 AM IST
Published on: