सोमवार को Share Market Opening गिरावट के साथ हुई थी, उसके बाद से बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स (Sensex) 60 अंकों के इजाफे के साथ कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली।शेयर बाजार की शुरूआत ( share market Opening ) आज थोड़ी ठंडी देखने को मिली थी, लेकिन थोड़ी देर के बाद बाजार ने करवट बदली और sensex और nifty हरे निशान पर आ गए। सेंसेक्स की बात करें तो 60.27 अंकों की बढ़त के साथ 39254.76 अंकों पर पहुंचा। वहीं निफ्टी 50 18.90 अंकों की बढ़त के साथ 11743 अंकों पर कारोबार पर आ गया। उसके 15 मिनट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में एक बार फिर से गिरावट आई। मौजूदा समय में सेंसेक्स 87 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
आज शेयर बाजार में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कभी शेयर बाजार बढ़त पर जा रहा है तो कभी गिरावट पर। मौजूदा समय में बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 87.22 अंकों की गिरावट के साथ 39107.27 अंकों पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 26.45 अंकों की गिरावट के साथ 11697.65 अंकों पर आ गया है। बीएसई स्मॉल कैप 16.01 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई मिड-कैप 42.40 अंकों की गिरावट के साथ भारी दबाव में है।
ऑटो और ऑयल सेक्टर में गिरावट
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो और ऑयल सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जहां ऑटो सेक्टर में 189.91 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ऑयल एंड गैस सेक्टर में 193.23 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। आईटी, मेटल, पीएसयू, टेक और हेल्थकेयर लाल निशान पर कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बैंक एक्सचेंज और बैंक निफ्टी क्रमश: 23.34 और 26.15 मामूली अंकों की बढ़त के साथ दबाव में दिखाई दे रहे हैं। वहीं कैपिटल गुड्स 75.51 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 43.54, एफएमसीजी 40.48 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
गिरावट वाले शेयर
पहले बात गिरावट वाले शेयरों की करें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में हीरो मोटर्स के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो के शेयर 1.81 फीसदी, ईकर मोटर्स 1.59 फीसदी, रिलायंस 1.34 फीसदी और ओएनजीसी के शेयरों में 1.32 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो यूपीएल, हिंडालको, यस बैंक, इंडसइंड बैंक और अल्ट्रा सीमेंट के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.