Share Market News

ट्रेड वाॅर से सहमा शेयर बाजार, गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

आज 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 95 अंक लुढ़ककर 35375 के स्तर पर आैर निफ्टी 29 अंक गिरकर 10733 के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2018, 10:03 AM IST
Share Market
ट्रेड वार से सहमा शेयर बाजार, गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

मुंबर्इ। आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुर्इ है। विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाआें चीन आैर अमरीका के बीच चल रहे आर्थिक तनाव का असर वैश्विक बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। आज 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 95 अंक लुढ़ककर 35375 के स्तर पर आैर निफ्टी 29 अंक गिरकर 10733 के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा मोटर्स, वेदांता, इंडियन आॅयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, सिप्ला आैर डाॅ रेड्डीज लैब्स के शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रहा है। जबकि आॅरबिंदो फार्म, एशियन पेन्ट्स, एक्सिस बैंक, अार्इटीसी, ल्युपिन, टीसीएस आैर इंडियाबुल्स हाउिसंग के स्टाॅक्स में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी मिडकैप में भी 55 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक की बात करें तो इसमें भी 95 अंकों की बडी गिरावट देखजी जा रही है।


सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल

बाजार में गिरावट के दौर में आज सेक्टोरियल इंडेक्स में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। आज बैंक आॅटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा आैर मेटल सेक्टर में शेयरों में गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, आर्इटी आैर आॅयल एंड गैस के शेयरों में तेजी बरकरार है। आज सबसे अधिक तेजी केैपिटल गुड्स के शेयरों में देखने को मिल रही है।


रुपए में कमजोरी

डाॅलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट के बाद अाज रुपए के शुरुआत सपाट स्तर पर हुर्इ है। आज रुपया 1 पैसे की मामूली कमजोरी के साथ 68.13 के स्तर पर खुला। इसके पिछले दिन यानी सोमवार को कारोबार के अंत में रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिला जिसके बाद ये 68 रुपए प्रति डाॅलर के स्तर पर बंद हुआ। डाॅलर के बढ़ते स्तर आैर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद रुपए में कमजोरी देखने को मिल रही है। इसी वजह से सोमवार को रुपया 29 पैसे टूटकर 68.12 के स्तर पर बंद हुआ था।

Updated on:
26 Jun 2018, 10:03 AM IST
Published on: