बीएसर्इ सेंसेक्स 63.47 अंकों की बढ़त के साथ 34,726 के स्तर पर खुला। एनएसर्इ निफ्टी भी 16 अंकों की तेजी के साथ 10,530 के स्तर पर खुला।
मुंबर्इ। आज सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरूअात बढ़त के साथ हुर्इ। टेक्नोलाॅजी सेक्टर के स्टाॅक्स बाजार को मजबूती प्रदान करते हुए दिखार्इ दे रहा है। आज 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 63.47 अंकों की बढ़त के साथ 34,726 के स्तर पर खुला। 50 शेयरों वाला एनएसर्इ निफ्टी भी 16 अंकों की तेजी के साथ 10,530 के स्तर पर खुला। आज के शुरूआती कारोबार में गेल, इन्फोसिस, टीसीएस, यस बैंक, एशियन पेन्ट्स, इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन, बजाज फायनेंस, इंडियाबुल्स हाउसिंग, हिन्डाल्को, आैर एचपीसीएल के शेयरों में लिवाली का माहौल देखने को मिला। जबकि वेदांता, आर्इटीसी, आेएनजीसी, भारती एयरटेल, एसबीआर्इ , इंडसइंड बैंक आैर टाइटन के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।
मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयरों की बात करें तो इनमें अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसर्इ का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त आैर स्माॅलकैप इंंडेक्स भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा कारोबार कर रहा है। वहीं सीएनएक्स निफ्टी की बात करें तो इसका भी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
सुबह 09:45 - फिलहाल बाजार में तेजी का दौर जारी हैं। बीएसर्इ सेंसेक्स 140 अंक उछलकर 34,802 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 45 अंक चढ़कर 10,557 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कैपिटल गुड्स आैर एफएमसीजी सेक्टर में बिकवाली
आज के सेक्टोरियल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स आैर एफएमसीजी के शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। जबकि बाकी अन्य सेक्टर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज हरे निशान पर कारोबार करने वाले शेयरों में आॅटो, कैपिटल गुड्स, फार्मा, आर्इटी, मेटल, आॅयल एंड गैस के शेयर शामिल हैं। सबसे अधिक तेजी कैपिटल गुड्स आैर आॅयल एंड गैस के शेयरों में दिख रही है। बैंक निफ्टी भी 50 अंकों की तेजी के साथ 26,066 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
6 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया
सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन रुपया में गिरावट थमती नजर आ रही है। आज डाॅलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 68.28 के स्तर पर खुला। बीते दिन भी रुपए में मजबूती देखने को मिली है। पिछले दिन डाॅलर के मुकाबने रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ 68.34 के स्तर पर बंद हुआ था।