Share Market News

हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 31,862 पर तो निफ्टी भी 9988 के स्तर पर

सेंसेक्स 48 अंक चढक़र 31,862 के स्तर पर और निफ्टी 9 अंको की बढ़त के साथ 9988 के स्तर पर आज का कारोबार शुरू किया।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2017, 10:25 AM IST
Share Market

नई दिल्ली। सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 48 अंक चढक़र 31,862 के स्तर पर और निफ्टी 9 अंको की बढ़त के साथ 9988 के स्तर पर आज का कारोबार शुरू किया। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरो में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉल कैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ तो निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स भी सपाट चाल पर कारोबार कर रहा है।


पीएसयू बैंक मे बिकवाली

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंके के शेयर्स में बिकवाली देखने को मिल रही है। बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़ते के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, आईटी, मेटल के शेयर्स में लिवाली देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा अच्छा कारोबार कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों मे देखने को मिल रहा है।


शीर्ष फायदेवाले शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा पावर, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, सिप्ला, शामिल है। सभी शेयरों में हल्की बढ़त ही देखने को मिल रही है। वहीं नुकसान वाले शेयरों की बात करें तो हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, आडानी पोर्ट्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग, भारत पेट्रोलियम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, भारती एयरटेल शामिल है।


एशियाई बाजारों में मिला-जुला करोबार

सोमवार को कारोबार की शुरूआत में एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। हालांकि आत एशिया के अधिकांश बाजार बंद है। जापान, कोरिया और ताईवान के बाजार बंद है। चीन के हैंग सेंग की बात करें तो इसमे गिरावट देखने को मिल रहा है। हैंग सेंग 105 अंको की गिरावट के साथ 28,352 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट की बात करें तो इसमें 42 अंको की बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। फिलहाल यह 3391 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


हल्की मजबूती के साथ खुला रुपया

हफ्ते के पहले करोबारी दिन सोमवार को रुपया एक पैसे की मजबूती के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया अब 65.37 के स्तर पर खुला। इसके पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे कमजोर होकर 65.38 के स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपए की शुरूआत कमजोरी के साथ हुई थी। आज अनुमान है कि डॉलर के मुकाबले रुपया 65.29 से 65.71 के बीच में ट्रेड करेगा।

Updated on:
9 Oct 2017, 10:25 AM IST
Published on: