कंपनी नए फोन की डिलिवरी रूरल एरिया में पहले करेगी। दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहरों का नंबर बाद में आएगा। कंपनी अपनी इस रणनीति के तहत ही फोन की डिलिवरी कर रही है। हालांकि इसका डाटा उपलब्ध नहीं हो सका है कि अबतक कितने फोन की डिलवरी हो चुकी है। टेलिकॉम क्षेत्र के जानकारों के मुताबिक, जिओ के पास मेट्रो शहरों में पहले ही ग्राहकों का बड़ा बेस तैयार हो चुका है। कंपनी का टारगेट रूरल एरिया के ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने का है। इसी को ध्यान में रखकर ही 1500 रुपए का फोन लॉन्च भी किया गया था।