
मुंबर्इ। आज सुबह सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत रिकाॅर्ड स्तर पर हुर्इ थी। लेकिन कारोबार के थोड़े देर बाद बाजार की ये बढ़त अधिक देर तक टिक नहीं पाया। निफ्टी ने 11400 के अपने रिकाॅर्ड स्तर को गवां दिया। दिनभर के कारोबार के बाद बीएसर्इ सेंसेक्स 26 अंकों के गिरावट के बाद 37665 के स्तर पर बंद हुआ। जबिक निफ्टी भी 2 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11389 के स्तर पर बंद हुआ।
कैसा रहा मिडकैप आैर स्माॅल कैप इंडेक्स का हाल
सुबह अच्छी शुरुआत के बाद भी स्माॅलकैप इंडेकस आैर मिडकैप इंडेक्स लाल निशान के साथ बंद हुआ। बीएसर्इ स्मॅालकैप इंडेक्स 30 अंक लुढ़ककर 16870 के स्तर पर बंद हुअा वहीं मिडकैप इंडेक्स भी 25 अंकों की गिरावट के साथ 16221 के स्तर पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप की बात करें तो ये भी 53 अंक लुढ़ककर 19146 के स्तर पर बंद हुआ।
दोपहर करीब 1 बजे- दोपहर करीब एक बजे बाजार में सपाट स्तर पर देखने को मिली। हालांकि इस दौरान निफ्टी 11400 आसपास कारोबार कर रहा है। इस समय सपाट स्तर पर कारोबार करते हुए सेंसेक्स 37689 के स्तर पर आैर निफ्टी 11390 के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आया। आर्इटी आैर मेटल के स्टाॅक्स छोड़ दें तो सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते हुए दिखार्इ दिए। इस समय सबसे अधिक गिरावट फार्मा सेक्टर में देखने को मिला। एशियन पेन्ट्स, येस बैंक आैर ग्रासिम के स्टाॅक्स में तेजी दर्ज की गर्इ। जबकि अडानी पोर्ट्स के स्टॅाक्स में गिरावट का दौर अभी भी जारी है। इसके साथ कोल इंडिया के स्टाॅक्स में भी नुकसान देखने को मिल रहा है।
9:50 बजे - बाजार खुलने के थोड़े समय बाद भी तेजी बरकारार देखने को मिली है। हालांकि निफ्टी सुबह के अपने 11400 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। इस समय सेंसेक्स में 9 अंकों की मामूली बढ़त देखने को मिली जिसके बाद ये 37700 के स्तर पर कारोबार करते हुए दिखार्इ दिया। वहीं निफ्टी में भी 3 अंकों की हल्की बढ़त देखने को मिली। इस समय में निफ्टी 11400 से नीचे लुढ़ककर 11389 के स्तर पर पहुंच गया। सेक्टोरियल इंडेक्स में मेटल में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। जबकि फार्मा, बैंकिंग आैर एनर्जी सेक्टर में गिरावट का दौर देखने को मिला। दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें अडानी पोर्ट्स के स्टाॅक्स 10 फीसदी तक लुढ़का।
कैसी रही थी बाजार की शुरुआत
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत रिकाॅर्ड स्तर पर देखने काे मिली थी। पिछले दिन की तरह ही आज निफ्टी एक बार 11,400 के स्तर के उपर अौर सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ खुला। आज कारोबार के शुरुअात के दौरान बीएसर्इ सेंसेक्स 115 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 37807 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी भी 32 अंक यानी 0.28 फीसदी उछलकर 11419 के स्तर पर खुला। बाजर में साकारात्मका की वजह से 464 शेयर्स में बढ़त तो वहीं 119 शेयर्स में गिरावट देखने को मिला। जबकि 60 शेयर्स में कोर्इ बदलाव नहीं हुआ। मिडकैप आैर स्माॅलकैप इंडेक्स भी हरे निशान पर आज के कारोबार की शुरुआत की है। बीएसर्इ का स्माॅलकैप इंडेक्स 33 अंकों की तेजी के साथ 16932 आैर मिडकैप इंडेक्स 44 अंकों के साथ 16293 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं सीएनएक्स मिडकेप इंडेक्स की बात करें तो ये भी 68 अंकाें की बढ़त के साथ 19267 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।