
मुंबर्इ। भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक समीक्षा बैठक की ताक में आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुर्इ। कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 52 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 34,955 के स्तर पर खुला। निफ्टी भी 13 अंकों यानी 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 10,606 के स्तर पर खुला। निफ्टी पर ट्रेड करने वाले सभी सेक्टोरियल इंडेक्स आज सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे अधिक तेजी कोल इंडिया, सन फार्मा, आैर बजाज फाइनेंस के शेयरों में देखने को मिल रही है। वहीं पावर ग्रिड, एयरटेल आैर जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।
मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। आज बीएसर्इ का सेंसेक्स 0.15 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। बीएसर्इ के स्माॅलकैप की बात करें तो ये 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
अधिकतर सेक्टर्स लाल निशान पर
सेक्टोरियल इंडेक्स में आज अधिकतर सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा, आर्इटी, आैर आॅयल एंड गैस के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रहा है। इनमें सबसे अधिक गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों में देखी जा रही है। जबिक आॅटो, एफएमसीजी आैर मेटल सेक्टर में तेजी हैं। बैंक निफ्टी भी आज लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी 43 अंकों की गिरावट के साथ 26,208 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
7 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया
आज रुपए की शुरुआज बढ़त के साथ हुर्इ। डाॅलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की मजबूती के साथ 67.08 के स्तर पर खुला। वहीं इसके पिछले दिन रुपए में हल्की कमजोरी देखने को मिली थी। मंगलवार को डाॅलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 67.15 के स्तर पर बंद हुआ था।