अंतिम सत्र में कारोबार के बाद बीएसर्इ का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 218 अंक यानी 0.62 फीसदी लुढ़ककर 34,981 के स्तर पर व एनएसर्इ का निफ्टी 73 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 10,526 के स्तर पर बंद हुआ।
नर्इ दिल्ली। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार को गुरू नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। पूरे दिन के कारोबार के बाद अंतिम कारोबारी सत्र में निफ्टी 10,500 के नीचे फिसलकर बंद हुआ। वित्तीय, कंज्म्पश, एनर्जी, मेटल व फार्मा सेक्टर में सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली। अंतिम सत्र में कारोबार के बाद बीएसर्इ का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 218 अंक यानी 0.62 फीसदी लुढ़ककर 34,981 के स्तर पर व एनएसर्इ का निफ्टी 73 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 10,526 के स्तर पर बंद हुआ।
मिडकैप व स्माॅलकैप इंडेक्स में भी बिकवाली देखने को मिली। बीएसर्इ का मिडकैप इंडेक्स 0.75 फीसदी गिरकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसर्इ के स्माॅलकैप इंडेक्स की बात करें तो इसमें भी 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गर्इ।
अधिकतर सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर बंद
सभी सेक्टाेरियल इंडेक्स में केवल कैपिटल गुड्स हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा। इसके अलावा सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें आॅटो, कंज्युमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा, आर्इटी, मेटल, आॅयल एंड गैस अादि सेक्टर्स शामिल हैं। सबसे अधिक बिकवाली मेटल, आॅयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स व आॅटो सेक्टर में देखने को मिली। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें भी 262 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गर्इ जिसके बाद यह 25999 के स्तर पर बंद हुआ।
क्या है दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स एंड एसर्इजेड, एलएंडटी, आेएनजीसी, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस काॅर्पोरेशन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में खरीदारी देखने को मिली। जबकि शीर्ष नुकसान वाले शेयरों की बात करें ताे इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अल्ट्रा टेक इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, विप्रो, एक्सिस बैंक व कोल इंडिया के शेयर्स शामिल हैं।