नर्इ दिल्ली। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज का मानना है कि रुपए में कमजोरी जैसे कर्इ बाहरी दबाव के बाद भी प्रमुख भारतीय कंपनियों की निगेटिव क्रेडिट सीमित दायरे में रहेगी। साथ ही पहले की तुलना में गैर-वित्तीय कंपनियों की रेटिंग प्रोफाइल आने वाले दिनों सुधरती रहेंगी। मूडीज ने कहा, "जहां तक अमरीकी डाॅलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी की बात है तो इस तरह की स्थिति का असर निगेटिव क्रेडिट को दायरे में सीमित रहेगा। क्योंकि अधिकतर भारतीय कंपनियों की सुरक्षा पहले से ही सुनिश्चित है।"