Share Market News

शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 33,683 पर, निफ्टी भी 10400 के पार

सेंसेक्स अब 33,683 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैं। वहीं निफ्टी की बात करें तो ये भी 10 अंक फिसलकर 10,443 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2017, 11:05 AM IST
Share market


नई दिल्ली। आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, शेयर बाजार की शुरूअता कमजोरी के साथ हुआ। सेंसेक्स 80 अंक गिरकर 33,614 के स्तर पर और निफ्टी 22 अंक गिरकर 10,430 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। एशियाई बाजारों मे कमजोरी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा हैं। इसके साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी देखने को मिल रहा हैं। बैंङ्क्षक ग, मीडिया, मेटल और ऑयल एंड गैस के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रहा हैं।


सुबह 11:45 बजे - आज करीब 11:4 बजे सेंसेक्स में 2 अंको की मामूली गिरावट देखने को मिला जिसके बाद सेंसेक्स अब 33,683 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैं। वहीं निफ्टी की बात करें तो ये भी 10 अंक फिसलकर 10,443 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में जबरदस्त लिवाली

आज के सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो इसमें ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी सेक्टर में अच्छी लिवाली देखने को मिल रही हैं। आज सबसे ज्यादा लिवाली कंज्यूमर ड्यरेबल्स के शेयरो में देखने को मिल रही हैं। इसमें करीब 1274 अंको की लिवाली देखने को मिल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ, बैंक निफ्टी में 60 अंको की गिरावट देखने को मिल रहा हैं। इसके साथ ही कैपिटल गुड्स, मेटल, और ऑयल एंड गैस के शेयरो में भी बिकवाली देखने को मिल रही हैं। हालांकि पीएसयू बैंक में 12 अंको की तेजी देखने को मिल रही हैं।


दिग्गज शेयर्स की बात करें तो, महिन्द्रा एंड महिन्द्र, भारती इंफ्राटेल, टाटा मोटर्स, अरबिंदो फार्म, टाटा पावर, टाटा मोटर्स ओएनजीसी, और मारूति सुजुकी के शेयर्स में ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, भारती एयरटेल, हिन्डाल्को, जी एंटरटेनमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिन्द्रा, सन फार्मा और टाटा स्टील के शेयर्स रेड जोन में कारोबार कर रहे हैं।


रुपए की कामजोर शुरूआत

आज रुपए में भी कमजोरी देखने को मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपए में 10 पैसो की कमजोरी देखने को मिल रही हैं। जिसके बाद अब रुपया 64.5 के स्तर पर टे्रड कर रहा है। इसके पहले शुक्रवार डॉलर के मुकाबले रुपए में 5 पैसे की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ था।

Published on: