31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बड़ी कंपनियों पर आरबीआई की नजर, 20 डिजिट वाला यूनिक कोड लेने पर ही मिलेगा लोन

आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देश दिया, वे 50 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा के एक्सपोजर वाले मौजूदा बड़े कॉरपोरेट लोन लेने वाले को एलईआई कोड अपनाने कों कहें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 4 Nov 2017, 11:01 AM IST

Loan

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे 50 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा के एक्सपोजर वाले मौजूदा बड़े कॉरपोरेट लोन लेने वाले को लीगल एंटिटी आइडेंटीफायर (एलईआई) कोड अपनाने कों कहें। रिजर्व बैंक ने चेतावनी दी है कि जो एलईआई को नहीं अपनाएंगे, उनकी क्रेडिट फैसिलिटीज को रिन्यू नहीं किया जाएगा। आरबीआई के मुताबिक, शिड्यूल कॉमर्शियल बैंक्स के 1,000 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा के एक्सपोजर वाले कॉरपोरेट्स बॉरोअर्स को 31 मार्च 2018 तक एलईआई को अपना लेना जरूरी है। 500 करोड़ से 1,000 करोड़ के बीच एक्सपोजर वाले कॉरपोरेट्स के लिए एलईआई को अपना लेने की अंतिम तिथि 30 जून 2018 और 100 से 500 करोड़ तक के एक्सपोजर वाले कॉरपोरेट्स के लिए 31 मार्च 2019 है। वहीं 50 करोड़ से 100 करोड़ तक के एक्सपोजर वाले कॉरपोरेट्स के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2019 है।


जारी किया जाएगा रोडमैप

आरबीआई ने कहा कि 5 करोड़ से 50 करोड़ तक के एक्सपोजर वाले बॉरोअर्स के लिए निर्धारित समय के अंदर एक अलग रोडमैप जारी किया जाएगा।बैंकों को बड़े बॉरोअर्स को अपनी प्रमुख कंपनी और सभी सब्सिडियरी के लिए एलईआई को अपना लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। स्टेटमेंट ऑन डवलपमेंट एंड रेगुलेटरी पॉलिसीज में आरबीआई ने कहा था कि वह बैंकों को निर्देश देगी कि इसकी जानकारी सेंट्रल रिपॉजिटरी ऑफ इनफॉर्मेशन को दे। 31 मार्च 2018 तक एलईआई को अपना लेना जरूरी है।


क्या होता है कोड

एलईआई एक 20 डिजिट वाला यूनीक कोड है, जिसके जरिए पूरी दुनिया में फाइनेंशियल ट्रान्जेक्शंस करने वाली पार्टीज का पता लगा सकते हैं। एलईआई को ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस के बाद बेहतर रिस्क मैनेजमेंट के लिए लाया गया था।


ऐसे मिलता है

कंपनियां ग्लोबल लीगल एंटिटी आइडेंटीफायर फाउंडेशन की ओर से प्रमाणित किसी भी लोकल ऑपरेटिंग यूनिट से एलईआई ले सकती हैं। भारत में एलईआई कोड लीगल एंटिटी आइडेंटीफायर इंडिया लिमिटेड से प्राप्त किया जा सकता है। यह क्लीयरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की सब्सिडियरी है, जिसे एलईआई का इश्यूअर बनाया है।