
नई दिल्ली। सरकार ने सभी टोलबूथ पर लगने वाले जाम को कम करने और ट्रैफिककी रफ्तार बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। केन्द्र सरकार ने एक दिसंबर से सभी वाहन निर्माता और डीलर्स के लिए नए वाहनों पर फास्टैग लगाना अनिवार्य कर दिया हैं। ऐसे में यदि आप नई कार खरीद रहे हैं, तो आपको ये जरू र सुनिश्चित करना चाहिए कि क्या आपके विंडस्क्रीन पर फास्टैग लगा है या नहीं। सडक़ और परिवहन मंत्रालय ने इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी है। आइए जानते हैं फास्टैग से जुड़े कुछ अहम बातें।
क्या होता है फास्टैग
फास्टैग एक ऐसा उपकरण है जिसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। फास्टैग आपके कार के विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है और यह प्रीपेड या संबंध बचत खाते से लिंक होता है। इसके प्रयोग से किसी भी टोल प्लाजा पर भुगतान के लिए रूके बिना निकलने की अनुमति होती हैं।
कहां से होगा फास्टैग उपलब्ध
फास्टैग को खरीदने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं हैं। आप इसे एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सिंडिकेट बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक जैसे किसी भी आधिकारिक बैंक में आसानी से खरीद सकते हैं। आप इसे टोल प्लाजा और पेटीएम के जरीए भी खरीद सकते हैं।
किन कागजों की होगी जरूरत
फास्टैग खरीदने के लिए आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफि केट, पासपोर्ट फोटो, और किसी भी पहचान पत्र की फोटोकॉपी की आवश्यकता होगी।
कैसे करना होग रिचार्ज
फास्टैग को आप ऑनलाइन के्रडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको न्यूनतम 100 रुपए का रिचार्ज करना होगा। जबकि अधिकतम आपको एक लाख तक का रिचार्ज कर सकते हैं।
फास्टैग से क्या होगा आपको फायदा
अपने वाहन में फास्टैग लगाने से आपको टोल प्लाजा पर कैश नहीं ले जाना होगा। इसके प्रयोग से आपके समय की भी बचत होगी। नॉन-स्टॉप मूवमेंट से आपके गाड़ी में र्इंधन की भी बचत होगी। वहीं टोल प्लाजा पर ठहराव के लिए कम समय होने से पर्यावरण के लिए भी यह फायदेमंद होगा।
Published on:
3 Nov 2017, 5:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.