31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्ज लेने से पहले ऐसे पता करें फ्री में अपना क्रेडिट स्कोर

ऐसे में ये जरूरी है आपका के्रडिट स्कोर बेहतर हो ताकि आपको कर्ज लेने में आपको किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी को सामना न करना पड़ें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 4 Nov 2017, 10:43 AM IST

Credit Score

नई दिल्ली। आपको अपने कई वित्तीय जरूरतों को ध्यान को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ता हैं। लेकिन कर्ज देने वाले बैंक और दूसरे वित्तीय संस्थान आपको कर्ज देने से पहले आपका क्रेडिट स्कोर देखते हैं। ऐसे में ये जरूरी है आपका के्रडिट स्कोर बेहतर हो ताकि आपको कर्ज लेने में आपको किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी को सामना न करना पड़ें। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे कि आप अपना क्रेडिट स्कोर देख सकते हैं, और इसके लिए आपको किसी प्रकार का कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा। एक जनवरी से सभी क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यरो के लिए एक वित्त वर्ष में प्रत्येक व्यक्ति को एक बार फ्री रिपोर्ट उपलब्ध कराना रिजर्व बैंक ने अनिवार्य कर दिया हैं। सभी के्रडिट इंफॉर्मेशन कंपनियों से फ्री में के्रडिट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट पाने का तरीका अलग-अलग होता हैं।


ट्रांसयूनियन सीबिल

ट्रांसयूनियन सीबिल से आपको अपनी फ्री के्रडिट पाने के लिए कंपनी के वेबसाइट वेबसाइट पर जाना होगा। इसे आप ऑनलाइन ऑथेंटिकेशन के जरिए कर सकते हैं या फिर डाक के जरिए आप अपना केवाईसी सीबिल को भेज सकते है। इसके बाद 7 दिन में आपको दस्तावेजों का सत्यापन कर आपको क्रेडिट स्कोर पता करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल और अन्य चीजें भेज दी जाएंगी। आम तौर पर लॉग इन क्रेडिट स्कोर पता करने में मात्र 5-10 मिनट का वक्त लगता हैं।


सीआरआईएफ हाई मार्क

आप दूसरे तरीके से भी अपना क्रेडिट स्कोर पता कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी के वेबसाइट पर जाकर, माई के्रेडिट स्कोर पर क्लिक करना होगा। इसके लिए आपको इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन पर भी करना होगा, जिसके बाद ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिय पूरी करनी होगी। केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको अपने पैन कार्ड, पासपोर्ट, और हालिया बिजली बिल की फोटोकॉपी भी ोजना होगा। ज्यादातर उपभोक्ताओं को 48 घंटो के अंदर ही उनका क्रेडिट स्कोर बता दिया जाता हैं।


इक्विफैक्स

इक्विफैक्स के जरिए अपना क्रेडिट रिपोर्ट पाने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन पर कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करना होगा। ये ऐप एंड्रॉयड और आईओएस स्टोर पर आसानी से उपलब्ध हैं। इस ऐप पर आपना केवाईसी डिटेल और अपना आधार देकर आसानी से क्रेडिट स्कोर पता कर सकते हैं। यदि आपके पास कोई स्मार्टफोन नहीं है तो आप अपने केवाईसी दस्तावेंजों की स्कैनकॉपी और फॉर्म भर कर ईमेल कर सकते हैं। इसके बाद कंपनी आपको के्रडिट स्कोर भेज देगी।


एक्सपीरियन

इस क्रेडिट ब्यूरो से आपको अपना क्रेडिट स्कोर पता करने के लिए सबसे पहले इस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आपको वाउचर रिक्वेस्ट डालना होगा। जिसके 48 घंटे में आपको वाउचर कोड मिल जाएगा। इस वाउचर के साथ ही आपके क्रेडिट स्कोर पाने के सारे निर्देश दे दिए जाएंगे। इस कंपनी से रिर्पोट मिलनें मे आपको 3 दिन का वक्त लगेगा।