Share Market News

दो दिनों की बढ़ोतरी के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 37,451 थमा, निफ्टी में 60 अंक लुढ़का

बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 189.43 अंकों की गिरावट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक 11,044.85 अंकों पर थमा
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2019, 4:00 PM IST
Share market closed
Stock Market Closed on Red Mark Due to Decline in Banking Sector

नई दिल्ली। दो दिनों की शानदार रिकवरी के बाद बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 189.43 अंकों की गिरावट के साथ 37,451.84 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 60.50 अंक लुढ़ककर 11,044.85 अंकों पर बंद हुआ है। बीएसई मिडकैप में जहां 124.26 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर बीएसई स्मॉलकैप में 80.32 अंकों की गिरावट के साथ दबाव देखने को मिला है।

आईटी और टेक को छोड़ सभी सेक्टर लाल निशान पर
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और टेक को छोड़ सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। खास बात तो ये है कि मंगलवार को आईटी और टेक सेक्टर ही लाल निशान पर बंद हुए थे। अगर बात आज की करें तो आईटी सेक्टर 200.24 और टेक सेक्टर 81.43 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ऑटो सेक्टर में 307.97, बैंक एक्सचेंज 370.68, बैंक निफ्टी 321.85, कैपिटल गुड्स 151.18, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 142.96, मेटल 291.47, तेल और गैस 96.06 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

यस बैंक 7 फीसदी की गिरावट के साथ बंद
पहले बात गिरावट वाले शेयरों की करें तो यस बैंक 7.13 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। टाटा स्टील जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता और कोल इंडिया के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर एचसीएल, बीपीसीएल, इंफोसिस, इंफ्राटेल और आयशर मोटर्स के शेयरों में 2 से 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

Published on: