31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह का बड़ा बयान, भारत को 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सुरक्षा महत्वपूर्ण

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के स्थापना दिवस कही यह बात कहा, पीएम देश को दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में करना चाहते हैं शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 28 Aug 2019, 3:12 PM IST

Amit Shah

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में देश की आंतरिक तथा बाहरी सुरक्षा को कायम रखने की महत्ता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ेंः-पत्नी के बैंक को 'लाभ पहुंचाने' के लिए महाराष्ट्र सीएम के खिलाफ शिकायत

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) के 49वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान शाह ने कहा, "मोदी जी देश को पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं और देश को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल कराना चाहते हैं। लेकिन देश की सुरक्षा के बिना आर्थिक प्रगति संभव नहीं है। राज्यों में कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने की जरूरत है।"

यह भी पढ़ेंः-अब बिना OTP के नहीं निकाल सकेंगे ATM से कैश, जान लीजिये ये नया नियम

उन्होंने कहा कि देशभर में लगभग 34,000 पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था कायम रखने में अपने प्राण गंवाए हैं, जिससे पुलिस बल पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनके साथियों द्वारा किए गए अच्छे कामों को आगे ले जाने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ेंः-अभी नहीं सुधरेगी अर्थव्यवस्था की हालत, ये है असली वजह

आपको बता दें कि पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की बात कही थी। उसके बजट सत्र के दिन देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश को 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने पर जोर दिया। जिसके बाद वल्र्ड बैंक की रिपोर्ट आई थी कि 2018 में देश की इकोनॉमी दुनिया में 7वें नंबर पहुंच गई। जबकि 2017 में देश की इकोनॉमी दुनिया में 5 वें नंबर पर आ गई थी।

यह भी पढ़ेंः-SBI को सरकार नहीं चाहिए पूंजीगत मदद, ऐसे पूंजी जुटाने की कर रहा तैयारी

देश को पांच ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए लगातार पांच सालों तक देश को 8 फीसदी की विकास दर की जरुरत है। इस बात को सरकार अपने इकोनॉमिक सर्वे तक में कह चुकी है। वहीं मौजूदा समय में देश की विकास दर 7 फीसदी से भी नीचे आ चुकी है। जानकारों का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2019 में भारत की विकास दर 6 फीसदी के आसपास बनी रह सकती है।