Share Market News

पहले कारोबारी दिन 162 अंक गिरकर बंद हुआ बाजार, निफ्टी में भी 67 अंकों की गिरावट

आज बाजार में हर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली है। मेटल, आटो और रियल्टी में तेज बिकवाली रही है।
2 min read
stock market
stock market

नई दिल्ली: सोमवार के दिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिला । कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में 162 अंक और निफ्टी में भी 67 अंको की गिरावट देखने को मिली । सेंसेक्स 40,979.62 के स्तर पर और निफ्टी भी 12,031.50 के स्तर पर बंद हुआ। आज बाजार में हर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली है। मेटल, आटो और रियल्टी में तेज बिकवाली रही है। निफ्टी पर सभी प्रमुख 11 इंडेक्स में गिरावट देखी गई है। मेटल इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूटा है। वहीं आटो इंडेक्स में 2.5 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही है। रियल्टी इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है। इसके अलावा बैंक, फार्मा, आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स भी कमजोर होकर बंद हुए हैं । सेंसेक्स 30 के 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं।

टाटा स्टील में आज करीब 6 फीसदी कमजोरी रही है तो महिंद्रा एंड महिंद्रा भी करीब 7 फीसदी कमजोर हुआ है। ओएनजीसी, सनफार्मा, इंडसइंड बैंक और हीरो मोटोकॉर्प भी आज के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। वहीं, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, टीसीएस और एशियन पेंट्स आज के टॉप गेनर्स हैं।

एशियाई मार्केट में दिखी कमजोरी- ग्लोबल मार्केट पर कोरोना वायरस का डर हावी होने के चलते वैश्विक बाजारों में गिरावट का दौर दिखा । एसजीएक्स निफ्टी में 0.71 फीसदी गिरावट है और यह 11,999 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.56 फीसदी और हैंगसेंग में 0.85 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। निक्केई 225 में 0.63 फीसदी गिरावट है और यह 23,676.89 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं बेहतर रोजगार आंकड़ों के बावजूद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ ।

Updated on:
10 Feb 2020 04:57 pm
Published on:
10 Feb 2020 04:56 pm
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस