Share Market News

अमरीकी मतदान से पहले शेयर बाजार में मजबूती, रिलायंस के शेयरों में गिरावट

एक बार फिर सेंसेक्स 40 हजार के पार, 400 अंकों की तेजी पर पहुंचा रिलायंस के शेयरों में देखने को मिल रही है एक फिसदी से ज्यादा की गिरावट
less than 1 minute read
Nov 03, 2020
Share Market Today
Share Market Today : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

नई दिल्ली। आज अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद हुए, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट बैंकों के शानदार प्रदर्शन के बल पर सेंसेक्स 400 अंकों की तेजी के साथ 40 हजार अंकों को एक बार फिर से पार कर गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 105.75 अंकों की बढ़त के साथ 11774.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर कल की 9 फीसदी की गिरावट से आगे बढ़ते हुए रिकवरी की ओर आ रहा है। वैसे कंपनी का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर है। इसके अलावा बैंकों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। आईसीआईसीआई 4 फीसदी, एसबीआई 2.58 फीसदी, इंडसइंड बैंक 2.57 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 2.18 फीसदी और एक्सिस बैंक 2 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंफोसिस एवं विप्रो के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

Updated on:
03 Nov 2020 09:47 am
Published on:
03 Nov 2020 09:43 am
Also Read
View All
Ather Energy के शेयर ने इस साल कमाई के मामले में Tesla और BYD को भी पीछे छोड़ा, लिस्टिंग के बाद से अब तक दिया 440% रिटर्न

Kalyan Jewellers और PC Jewellers समेत कई ज्वैलरी स्टॉक्स 7% तक टूटे, सोने-चांदी की वायदा कीमतों में भी आई गिरावट

Share Market: सेंसेक्स करीब 500 अंक टूटा, IT और मेटल शेयरों में बिकवाली, जानिए इस गिरावट के 5 बड़े कारण

US Fed Rate Hike: अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों से सोमवार को सोने और शेयर मार्केट में बड़े फेरबदल की आशंका, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Kwick Forensic Solutions IPO: पहले ही दिन करीब 3 गुना भरा आईपीओ, ग्रे मार्केट में दिख रहा 71% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स