Share Market News

पेट्रोल-डीजल पर 2.94 लाख करोड़ का टैक्स वसूला गया

- ईंधन से कमाई : 2013 में वसूले थे सिर्फ 55,537 करोड़
less than 1 minute read
Mar 09, 2021
पेट्रोल-डीजल पर 2.94 लाख करोड़ का टैक्स वसूला गया
पेट्रोल-डीजल पर 2.94 लाख करोड़ का टैक्स वसूला गया

शादाब अहमद

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और इस पर टैक्स को लेकर बहस चल रही है। केन्द्र सरकार ने माना है कि चालू वित्त वर्ष में पेट्रोल-डीजल की बिक्री से 2.94 लाख करोड़ रुपए की टैक्स वसूली की गई, जबकि 2013 में यह सिर्फ 55 हजार 537 करोड़ रुपए थी।

लोकसभा में सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर कई सांसदों ने लिखित सवाल लगाए। सरकार से इन पर लगने वाले केन्द्र व राज्यों के टैक्स का ब्यौरा मांगा गया। केन्द्र सरकार ने माना कि दो साल में उसने 4 बार टैक्स में करीब दो गुनी तक बढ़ोतरी की। कोरोना महामारी के बीच 22 अप्रेल, 2020 को क्रूड ऑयल का अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव 13.71 डॉलर प्रति बैरल हो गया। पिछले दस साल में सबसे महंगा क्रूड ऑयल 13 मार्च, 2012 को 125.44 डॉलर प्रति बैरल बिका था। क्रूड की गिरी कीमतों का फायदा जनता को नहीं मिला। कच्चे तेल की गिरी कीमतों का फायदा टैक्स वृद्धि के कारण आम आदमी को नहीं मिला।

Published on:
09 Mar 2021 09:50 am