Share Market News

डीजल की कीमत में मामूली बढ़त, पेट्रोल में 15 पैसे तक का हुआ इजाफा

सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ, वहीं डीजल की कीमतों में राहत देते हुए मात्र 6 पैसे की बढ़ोतरी की गर्इ।
2 min read
Sep 17, 2018
Petrol-diesel price
डीजल की कीमत में मामूली बढ़त, पेट्रोल में 15 पैसे तक का हुआ इजाफा

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन देश के लोगों को डीजल की कीमतों में थोड़ी राहत मिलती हुर्इ नजर आर्इ। सोमवार को डीजल की कीमत में मात्र 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया। वहीं पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गर्इ। बीते दिनों के मुकाबले में पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों की इस बढ़ोतरी में थोड़ी ढील बरती गर्इ है। इससे पहले एक दिन में पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में 50 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा भी किया गया है। बीते एक महीने में पेट्रोल आैर डीजल की कीमतें आसमान पहुंच गर्इ है। कुछ दिनों में मुंबर्इ में पेट्रोल की कीमत 90 रुपए प्रति लीटर पार कर जाएगी। आइए आपको भी बताते हैं कि पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में इस मामूली बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल आैर डीजल के दाम क्या हो गए हैं?

डीजल में मात्र 6 पैसे की बढ़ोतरी
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज डीजल की कीमतों में मात्र 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गर्इ है। देश के चार महानगरों की बात करें तो नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर चेन्नर्इ में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद तीनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 73.78, 75.63 आैर 78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ में डीजल के दाम में 7 पैसे की बढ़ोतरी की गर्इ है। जिसके बाद वहां डीजल के दाम 78.33 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल पर बढ़े 15 पैसे प्रति लीटर दाम
वहीं दूसरी आेर पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गर्इ है। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार महानगरों में से नर्इ दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे की बढ़ोतरी हुर्इ है। जिसके बाद तीनों महानगरों में क्रमशः 82.06, 83.91 आैर 89.44 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद वहां पा दाम 85.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Published on:
17 Sept 2018 07:21 am
Also Read
View All
Dhoot Transmission IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 918 करोड़ रुपये, ग्रे मार्केट में दिख रहा 28% का मुनाफा, जानिए ब्रोकरेज फर्म्स की राय

Multibagger Stock: 5 दिन में 68% और 1 महीने में 102% का रिटर्न, Ujaas Energy के शेयर में भारी तेजी देख एक्सचेंज ने मांग लिया जवाब

Titan Q1 Results: 63% बढ़कर 1777 करोड़ रुपये रहा टाइटन का मुनाफा, ज्वेलरी से लेकर घड़ियों और आईवियर तक हर कारोबार में हुई ग्रोथ, जानें शेयर का हाल

Ixigo Share Price 7th August: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 13% गिरकर क्यों बंद हुआ शेयर? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस

SBI Q1 Results: पहली तिमाही में 10% बढ़ा एसबीआई का मुनाफा, कारोबार पहुंचा 110 लाख करोड़ के पार, शेयर में तेजी