14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस बंदोबस्त के बीच चालू रहे कारखाने

श्रमिकों को धमकाने वालों का वीडियो पुलिस को सौंपा

2 min read
Google source verification
file

पुलिस बंदोबस्त के बीच चालू रहे कारखाने

सूरत.

एम्ब्रॉयडरी संचालकों ने रविवार को पुलिस बंदोबस्त के बीच कारखाने चालू रखे। शनिवार की रात आंजणा क्षेत्र में कुछ लोग श्रमिकों को धमका रहे थे। एम्ब्रॉयडरी संचालकों ने इसका वीडियो पुलिस को दिया है।
एक महीने से अलग-अलग क्षेत्रों की एम्ब्रॉयडरी यूनिट में काम करने वाले श्रमिक रविवार को वेतन के साथ छुट्टी की मांग कर रहे हैं। कई क्षेेत्रों में कुछ श्रमिकों ने तोडफ़ोड़ भी की। इसको लेकर एम्ब्रॉयडरी संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से प्रोटेक्शन की मांग की थी। रविवार को कई क्षेत्रों में पुलिस तैनात थी। श्रमिकों ने कारखाने शुरू किए और दिनभर काम चला। आंजणा क्षेत्र के अग्रणी एम्ब्रॉयडरी यूनिट संचालक श्रवण जोशी ने बताया कि रविवार को तमाम क्षेत्रों में कारखाने शांतिपूर्ण ढंग से चालू रहे। पुलिस बंदोबस्त के कारण कोई कारखाने बंद कराने नहीं आया। आंजणा क्षेत्र में शनिवार रात कुछ बदमाश श्रमिकों को रविवार को कारखाने नहीं आने की धमकी दे रहे थे। इसका वीडियो पुलिस को दे दिया गया है।
श्रमिकों की मीटिंग
एम्ब्रॉयडरी यूनिट के श्रमिकों के बवाल को लेकर रविवार को इन्टुक की मीटिंग हुई। इसमें बीते रविवार पकड़े गए श्रमिकों पर रायोटिंग का मामला दर्ज करने को अनुचित बताया गया। यदि एम्ब्रॉयडरी संचालक श्रमिकों की मांगों को नहीं स्वीकारेंगे तो कोर्ट में जाने पर विचार किया गया। प्रवक्ता शान खान ने बताया कि श्रमिक अहिंसापूर्ण ढंग से आगे बढ़ेंगे और कारखानेदारों के समक्ष अपनी मांग रखेंगे।

सोसायटी में ही विसर्जन
गणपति महोत्सव के दौरान रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। परवत पाटिया की ऋषिविहार सोसायटी में शनिवार रात गणपति पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिमा का विसर्जन सोसायटी परिसर में ही करने का फैसला किया गया। इसके लिए तैयार होने वाले छोटे तालाब में सोसायटी वासी घर से जल लेकर आएंगे। कार्यक्रम में लिंबायत के आइपीएस आर.पी. बारोट, पीआइ सी.आर. जादव, पीएसआइ एन.पी. मंडली, एन.आर. उमट, वी.ए. डोडिया, नकुम मेडम आदि मौजूद थे। मेहमानों का स्वागत सोसायटी अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष प्रवीण पटेल, कोषाध्यक्ष जालमसिंह राजपुरोहित समेत अन्य सदस्यों ने किया।