Share Market News

लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में इजाफा, 40 रुपए मजबूत, चांदी स्थिर

सोना के दाम 40 रुपए चमककर 32,890 रुपए प्रति दस ग्राम पर चांदी की कीमत स्थिर, 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन हुई है बढ़ोतरी

2 min read
May 09, 2019
लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में इजाफा, 40 रुपए मजबूत, चांदी स्थिर

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू खुदरा जेवराती मांग आने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना के दाम 40 रुपए चमककर 32,890 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। इस दौरान चांदी की कीमत 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। आपको बता दें कि बुधवार को सोने की कीमत में 180 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा हुआ है। यानी दो दिनों में सोने के दाम 220 रुपए बढ़ गए हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 4.12 डॉलर की बढ़त में 1,285.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमरीकी सोना वायदा 4.50 डॉलर चढ़कर 1,285.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीका और चीन की तनातनी के कारण निवेशकों की दिलचस्पी सुरक्षित निवेश में बढ़ी हुई है। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से पीली धातु की बढ़त सीमित रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 14.84 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

सोना लगातार दूसरे दिन महंगा
वैश्विक तेजी के बीच स्थानीय माँग आने से सोना स्टैंडर्ड 40 रुपये महंगा होकर 32,890 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,720 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपये पर टिकी रही। चाँदी हाजिर 38,220 रुपये प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। चाँदी वायदा 340 रुपये की तेजी में 37,445 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बिके।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,890
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,720
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,220
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,445
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
09 May 2019 02:42 pm
Also Read
View All