
नई दिल्ली। बुधवार यानि आज पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर रखी गई है। जबकि मंगलवार को पेट्रोल और डीजल कीमतों में कटौती देखने को मिली थी। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कुछ इसी तरह से देखने को मिल सकता है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम वही चुकाने होंगे जो मंगलवार को चुकाए थे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैैसे और डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे।
पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में बुधवार को किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.41, 74.49, 78.04 और 75.20 रुपए प्रति लीटर यानि मंगलवार के दिन जो दाम थे वही चुकाने होंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए थे।
डीजल के दाम रहे स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में बुधवार को किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 67.37, 69.16, 70.58 और 75.20 रुपए यानि मंगलवार वाले दाम ही आपको चुकाने होंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी।