26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Upcoming Ipo: Knack Packaging समेत 10 नए आईपीओ में मिलेगा पैसा लगाने का मौका, जानिए प्राइस बैंड, GMP और दूसरी डिटेल्स

Stock Market News: अगले हफ्ते आईपीओ मार्केट में कई मौके मिलने वाले हैं। 2 मैनबोर्ड और 8 एसएमई आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं। पहले से खुला सीएसएम टेक्नोलॉजीज का इश्यू 66 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका है।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 26, 2026

CSM Technologies IPO

IPO Market में अगले हफ्ते 10 नए आईपीओ लॉन्च होंगे। (PC: AI)

IPO Next Week: आईपीओ मार्केट में एक बार फिर निवेशकों का अच्छा रुझान देखा जा रहा है। स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयर अच्छा लिस्टिंग गेन देते दिख रहे हैं। गुरुवार को लिस्ट हुए Avience Biomedicals ने एक ही दिन में पैसा डबल कर दिया। Jio और NSE के प्रस्तावित आईपीओ भी काफी चर्चा में हैं। अगले हफ्ते की बात करें, तो प्राइमरी मार्केट में 10 नई कंपनियां अपना आईपीओ लाने वाली है। इनमें से सिर्फ 2 मैनबोर्ड आईपीओ हैं, बाकी एसएमई आईपीओ हैं। वहीं, 3 पहले से खुले हुए आईपीओ में भी निवेश का मौका मिलगा। आइए जानते हैं कि ये आईपीओ कितने बड़े हैं, क्या प्राइस बैंड है और ग्रे मार्केट में कितना प्रीमियम दिखाई दे रहा है।

पहले से चल रहे इन 3 IPO में लगा पाएंगे पैसा

CSM Technologies IPO

सीएसएम टेक्नोलॉजीज का मैनबोर्ड आईपीओ 24 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे 29 जून तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। प्राइस बैंड 107 से 113 रुपये है। यह 145.78 करोड़ का आईपीओ है। यह आईपीओ अब तक 0.66 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट में शेयर शुक्रवार को 4 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है।

Sri Priyanka Geo Commex IPO

यह एक एसएमई आईपीओ है, जो 24 जून को ओपन हुआ था और 29 जून को बंद होगा। प्राइस बैंड 207 से 212 रुपये है। यह आईपीओ 94.51 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ अब तक 28 फीसदी भर चुका है।

Crazy Snacks IPO

यह एसएमई आईपीओ 25 जून को खुला और 30 जून को बंद होगा। प्राइस बैंड 39 रुपये से 42 रुपये है। आईपीओ का आकार 31.47 करोड़ रुपये है। यह अब तक 17 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है।

अगले हफ्ते लॉन्च होंगे ये नए IPO

Aastha Spintex IPO

यह मैनबोर्ड आईपीओ 29 जून से 1 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। प्राइस बैंड 125 से 136 रुपये है। आईपीओ साइज 170 करोड़ रुपये है। ग्रे मार्केट में शेयर 4 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।

Knack Packaging IPO

यह आईपीओ 1 जुलाई से 3 जुलाई तक ओपन रहेगा। प्राइस बैंड 161 से 170 रुपये है। आईपीओ साइज 439.50 रुपये है। यह एक मैनबोर्ड आईपीओ है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 11.5 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।

Adon Agro Commodities IPO

यह एसएमई आईपीओ 29 जून से 1 जुलाई के तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगा। प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये है। आईपीओ साइज 44.03 करोड़ रुपये है।

Twinkle Papers IPO

यह आईपीओ 29 जून से 1 जुलाई तक ओपन रहेगा। प्राइस बैंड 64 से 69 रुपये है। आईपीओ साइज 27.52 करोड़ रुपये है। ग्रे मार्केट में शेयर 8 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।

Kratikal Tech IPO

यह आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई तक ओपन रहेगा। प्राइस बैंड 128 से 135 रुपये है। आईपीओ साइज 39.69 करोड़ रुपये है। यह शेयर ग्रे मार्केट में 13 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है।

Vinit Mobile IPO

यह आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई तक ओपन रहेगा। प्राइस बैंड 150 से 158 रुपये है। आईपीओ साइज 34.13 करोड़ रुपये है।

Sampark India Logistics IPO

यह आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई तक ओपन रहेगा। प्राइस बैंड 80 से 84 रुपये है। आईपीओ साइज 27.22 रुपये है।

Atharva Polyplast IPO

यह आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई तक ओपन रहेगा। प्राइस बैंड 55 से 60 रुपये के बीच है। वहीं, आईपीओ साइज 27 करोड़ रुपये है। यह ग्रे मार्केट में 9 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है।

Teja Engineering Industries IPO

यह आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई तक ओपन रहेगा। प्राइस बैंड 220 रुपये है। आईपीओ साइज 37.36 करोड़ रुपये है।

Seemax Resources IPO

यह आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई तक ओपन रहेगा। प्राइस बैंड 134 से 141 रुपये है। आईपीओ साइज 19.74 करोड़ रुपये है।