25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Multibaggers Stocks: 1 लाख के हो गए करीब 4 लाख रुपये, इन 10 शेयरों ने बीते 3 महीने में दिया 290% तक रिटर्न, जानिए PE रेश्यो और मार्केट कैप

Best Performing Stocks: साल 2026 में निफ्टी की सीमित बढ़त के बावजूद 10 शेयरों ने शानदार रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया। मजबूत तिमाही नतीजे, बेहतर ऑर्डर बुक और सेक्टर आधारित तेजी इसकी वजह रही।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jun 25, 2026

Stock Market Return

शेयर बाजार में आज तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Stock Market Return: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर शुरू हो गया है। सेंसेक्स 77,500 से ऊपर और निफ्टी 24,000 से ऊपर ट्रेड कर रहा है। स्टॉक मार्केट के लिए यह साल भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। लेकिन इस दौरान भी ऐसे कई शेयर रहे, जिन्होंने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया। ये ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने अपनी कैपेसिटी बढ़ाई, बड़े ऑर्डर हासिल किए, नए उत्पाद लॉन्च किए या मुनाफे में लगातार सुधार दिखाया। इसके चलते निवेशकों ने अच्छी खरीदारी की। आइए जानते हैं कि ये शेयर कौन-से हैं और निवेशकों को इन्होंने कितना मुनाफा कराया है।

Sigma Advanced SystemsShare Price

यह शेयर आज 638 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इसने 3 महीने में 290 फीसदी, 1 साल में 574 फीसदी और 3 साल में 1985 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल का रिटर्न 4,474 फीसदी है। पीई 42.56 पर और मार्केट कैप 11,245.86 करोड़ रुपये है।

Sterlite TechnologiesShare Price

यह शेयर आज 613 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इसने 3 महीने में 218 फीसदी और एक साल में 511 फीसदी रिटर्न दिया है। पीई रेश्यो 534.64 पर है। वहीं, मार्केट कैप 29,939.61 करोड़ रुपये है।

MTAR Technologies Share Price

यह शेयर 7,990 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इसने 3 महीने में 124 फीसदी और 1 साल में 395 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 260.39 पर और मार्केट कैप 24,638.28 करोड़ रुपये है।

GE Power IndiaShare Price

यह शेयर आज 973 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इसने 3 महीने में 137 फीसदी, 1 साल में 202 फीसदी और 3 साल में 518 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 25.98 पर और मार्केट कैप 6,552.33 करोड़ रुपये है।

शेयर3 महीने का रिटर्न
सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स290%
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज218%
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज124%
जीई पावर इंडिया137%
बजाज कंज्यूमर केयर62.81%
एवलॉन टेक्नोलॉजीज81.33%
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज88.52%
किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स80%
आदित्य इन्फोटेककरीब 100%
अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स50.77%

Bajaj Consumer CareShare Price

यह आज 582 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इसने 3 महीने में 62.81 फीसदी, 1 साल में 182 फीसदी और 3 साल में 213 फीसदी रिटर्न दिया है। पीई 40.22 पर और मार्केट कैप 7,649.66 करोड़ रुपये है।

Avalon TechnologiesShare Price

यह शेयर 1753 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 3 महीने में 81.33 फीसदी, 1 साल में 107.44 फीसदी और 3 साल में 243 फीसदी रिटर्न दिया है। पीई रेश्यो 103.55 पर और मार्केट कैप 11,714.79 करोड़ रुपये है।

Aeroflex IndustriesShare Price

यह शेयर गुरुवार दोपहर 468 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने पिछले 3 महीनों में 88.52 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में 135.55 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका पीई रेश्यो 112.39 है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 6,347.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Kirloskar Oil EnginesShare Price

यह शेयर आज 2480 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 3 महीने में 80 फीसदी और 1 साल में 193 फीसदी रिटर्न दिया है। पीई 63.67 पर और मार्केट कैप 36,514.23 करोड़ रुपये है।

Aditya InfotechShare Price

यह शेयर गुरुवार दोपहर 3598 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने पिछले 1 महीने में 40 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 3 महीनों में करीब 100 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 115.43 पर है। कंपनी का मार्केट कैप 42,555.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Atlanta ElectricalsShare Price

यह शेयर इस समय 1807 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने पिछले 3 महीनों में 50.77 फीसदी रिटर्न दिया है। पीई रेश्यो 67.32 है और कंपनी का मार्केट कैप 13,526.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।