14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crude Oil: साल 2026 में तेल की कमी 5 साल में सबसे ज्यादा रहने की आशंका, जानिए आज देश में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Crude Oil Pirce News: 14 अगस्त को भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। इधर OPEC ने तेल की मांग बढ़ने का अनुमान घटा दिया है।
2 min read
Google source verification
Crude Oil Price Update

IEA ने Curde Oil आपूर्ति के लिए चिंता जताई है। (PC: IANS)

Petrol Diesel Price Today 14 August 2026: ग्लोबल ऑयल मार्केट में अभी भी अनिश्चितता का माहौल बरकरार है। ईरान और ओमान के बीच हफ्ते की शुरुआत से ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने की सहमति बनने उम्मीद बनी थी, लेकिन वे अभी तक किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। इधर इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने इस तिमाही में आपूर्ति में बड़ी कमी का अनुमान लगाया है और 2026 में इस कमी के पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक होने की आशंका जताई है। वहीं, आज ब्रेंट क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में इसमें 2.2 फीसदी की गिरावट आई थी। वहीं, भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Crude Oil के दामों में उतार-चढ़ाव जारी

शुक्रवार को क्रूड ऑयल के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड़ 87 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। फिलहाल तेल वायदा (oil futures) में साप्ताहिक बढ़त देखने को मिल सकती है। फरवरी में शुरु हुए ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते क्रूड इस साल अब तक 40 फीसदी से अधिक बढ़ चुका है।

14 अगस्त को देशभर में Petrol Diesel के दाम

तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे जारी करती हैं। हालांकि, खुदरा कीमतों में आखिरी बड़ा बदलाव 25 मई को हुआ था। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर फिलहाल ग्राहकों तक नहीं पहुंचा रही हैं। नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे समेत कई शहरों में फ्यूल के दाम पहले के स्तर पर ही बने हुए हैं।

शहरपेट्रोल की कीमतडीजल की कीमत
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.51₹99.82
मुंबई₹111.21₹97.83
चेन्नई₹107.77₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.96₹95.44
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
भुवनेश्वर₹108.49₹102.15
चंडीगढ़₹102.01₹94.08
हैदराबाद₹115.43₹103.58
जयपुर₹112.69₹97.78
लखनऊ₹102.31₹95.79
पटना₹113.37₹99.36
तिरुवनंतपुरम₹114.80₹103.64

IEA ने आपूर्ति संकट का दिया अनुमान

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी यानी IEA ने इस तिमाही में तेल की आपूर्ति में और बड़ी कमी का अनुमान जताया है। एजेंसी के अनुसार, 2026 में तेल की कमी पांच साल में सबसे ज्यादा स्तर तक पहुंच सकती है। वहीं, ऑर्गनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (OPEC) ने इससे पहले 2026 के लिए दुनिया में तेल की मांग बढ़ने का अनुमान घटाकर 5.80 लाख बैरल प्रतिदिन कर दिया था।