11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crude Oil में लगातार चौथे दिन तेजी, US-ईरान जंग का नहीं निकल रहा हल, जानिए आज पेट्रोल-डीजल के रेट

Crude Oil Pirce Hike Reason: क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी आई है। ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप की नई मांग से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। ब्रेंट 87.81 डॉलर और WTI 82.20 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
2 min read
Google source verification
Crude Oil Pirce Update

Crude Oil के दाम में तेजी आई। (फोटो: AI)

Petrol Diesel Price Today 11 August 2026: क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को लेकर नई मांगों से दोनों देशों के बीच समझौते की उम्मीद कमजोर हो गई है। इससे बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोबारा खुलने को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। इस रास्ते से दुनिया के करीब पांचवें हिस्से का तेल और एलएनजी गुजरता है। इधर भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर दिन सुबह 6 बजे फ्यूल की कीमत अपडेट करती हैं। ऐसे में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Crude Oil के दाम में उछाल

ब्रेंट क्रूड में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। यह सुबह 9 बजे 87.81 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 82.20 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। इससे पहले सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल पर और WTI क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से इसमें तेजी देखने को मिली।

11 अगस्त को Petrol Diesel के दाम

शहरपेट्रोल कीमतडीजल कीमत
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
मुंबई₹111.21₹97.83
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
चेन्नई₹107.77₹99.55
भुवनेश्वर₹108.97₹100.68
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
पटना₹114.55₹100.49
जयपुर₹113.19₹98.25
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

ट्रंप की नई मांग ने बढ़ाए क्रूड के दाम

ईरान ने युद्ध खत्म करने की बातचीत के तहत मुआवजे की मांग दोहराई है। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के मुआवजे की बात बातचीत में कभी नहीं हुई। हालांकि, जून में तेहरान और वॉशिंगटन के बीच 14 बिंदुओं के एक समझौता ज्ञापन (MOU) में युद्ध के बाद ईरान के पुनर्वास और आर्थिक विकास के लिए अमेरिका और क्षेत्रीय साझेदारों की ओर से 300 अरब डॉलर का फंड बनाने की योजना थी। लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मांग की है कि ईरान संघर्ष में मारे गए लोगों के लिए मुआवजा दे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भविष्य की किसी भी बातचीत में इन नई मांगों को मजबूती से शामिल किया जाएगा।