13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wife के साथ मिलकर Post Office MIS में डालें 11 लाख, 5 साल तक हर महीने मिल सकती है 6,783 रुपये इनकम

Post Office MIS Return: पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में एकमुश्त निवेश करके हर महीने ब्याज आय प्राप्त की जा सकती है। इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है। इसके बाद मूल रकम वापस मिल जाती है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 13, 2026

Post Office MIS Calculator

Post Office MIS में हर महीने इनकम मिलती है। (PC: AI)

Post Office MIS Calculator: अगर आपके पास 15 लाख रुपये तक की रकम रखी हुई है और आप इसे किसी सुरक्षित जगह इन्वेस्ट करके रेगुलर इनकम पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस एमआईएस एक अच्छा विकल्प है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम एक सरकार समर्थित योजना है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस योजना से आप हर महीने इनकम पा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस स्कीम होने के कारण इसमें कोई जोखिम भी नहीं है। आइए जानते हैं कि इस स्कीम से कैसे नियमित आय ली जा सकती है।

7.4 फीसदी सालाना ब्याज दर

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में इस समय 7.4 फीसदी सालाना ब्याज दर मिल रही है। सरकार द्वारा हर तीन महीने में इस स्कीम पर ब्याज दर तय की जाती है। इस स्कीम में आपको एकमुश्त पैसा जमा कराना होता है। इसके बाद हर महीने ब्याज आय मिलती है। मैच्योरिटी के बाद मूल रकम वापस मिल जाती है। इस योजना में न्यूनतम 1000 रुपये निवेश किये जा सकते हैं।

जॉइंट अकाउंट में डाल सकते हैं ज्यादा रकम

पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम में सिंगल और जॉइंट दोनों तरह से खाता खुला सकते हैं। इस स्कीम के सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये इन्वेस्ट किये जा सकते हैं। वहीं, जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये इन्वेस्ट किये जा सकते हैं। अगर आपके पास 9 लाख रुपये से ज्यादा एकमुश्त रकम है, तो जॉइंट अकाउंट खुलवाना बेहतर रहेगा। आप अपनी वाइफ के साथ मिलकर भी जॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। दोनों अपनी-अपनी बचत का पैसा इकट्ठा कर एकमुश्त एक बड़ी राशि इस स्कीम में डाल सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस MIS में मैच्योरिटी अवधि

पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम में 5 साल की मैच्योरिटी अवधि होती है। इस अवधि को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। खाता खुलवाने के एक साल बाद कभी भी इस अकाउंट को बंद कराया जा सकता है।

हर महीने मिलेंगे 6,783 रुपये

मान लीजिए आप और आपकी पत्नी दोनों मिलकर पोस्ट ऑफिस एमआईएस में जॉइंट अकाउंट खुलवाते हैं। अगर आप दोनों अपनी-अपनी बचत के साढ़े 5 लाख-साढ़े 5 लाख रुपये मिलाकर कुल 11 लाख रुपये एकमुश्त निवेश करें, तो अच्छी-खासी मंथली इनकम कमा सकते हैं। इस योजना में 11 लाख रुपये एकमुश्त जमा करने पर आपको 5 साल तक हर महीने 6,783 रुपये मिलेंगे। वहीं, मैच्योरिटी के बाद आपको 5 लाख रुपये वापस भी मिल जाएंगे।

विवरणजानकारी
योजनापोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS)
ब्याज दर7.4% सालाना
कुल निवेश (जॉइंट अकाउंट)₹11 लाख
निवेश की अवधि5 साल
हर महीने मिलने वाली आय₹6,783
5 साल में कुल मासिक आय₹4,06,980
मैच्योरिटी पर मूलधन₹11 लाख
5 साल में कुल प्राप्त रकम₹15,06,980

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)