पिछले 6 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही थी कटौती डीजल की कीमत में एक रुपए से ज्यादा और पेट्रोल करीब 60 पैसे तक हो चुका है सस्ता
नई दिल्ली। बीते 6 दिनों से पेट्रोल और डीजल में कटौती का सिलसिला आज बुधवार को थम गया। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी जो मंगलवार को थे वो ही दाम बुधवार को भी रहेंगे। आपको बता दें कि 30 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौैती देखने को मिल रही है। अब पेट्रोल की कीमत में 60 और डीजल की कीमत में एक रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की कटौती देखने को मिल चुकी है।
पेट्रोल के दाम नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। जो दाम देश के चार प्रमुख महानगरों में मंगलवार को थे, वो ही दाम बुधवार को भी रहेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.23, 73.47 और 74.01 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंबई में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 76.91 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
डीजल के दाम भी स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल की कीमत को भी स्थिर रखा गया है। यानी देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम मंगलवार को थे, वो ही बुधवार को भी रहेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 65.56 और 67.48 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंबई में डीजल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 68.71 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद यहां पर दाम 69.36 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
बीते 6 दिनों में देश को बड़ी राहत
भले देश के लोगों को ईद के पेट्रोल और डीजल में कटौती का तोहफा ना मिला हो, लेकिन दाम ना बढ़ाकर राहत जरूर दी है। वहीं बीते छह दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम को कम कर देश के लोगों पर से भार को कम करने की कोशिश जरूर की है। आंकड़ों पर बात करें तो पेट्रोल के दाम में नई दिल्ली के लोगों को 63 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है। वहीं कोलकाता में 45 पैसे प्रति लीट कम किए हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल 54 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। वहीं चेन्नई में 51 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। अगर बात डीजल की करें तो सबसे ज्यादा दाम 1.13 रुपए प्रति लीटर नई दिल्ली में कम हुए हैं। उसके बाद मुंबई में 1.17 रुपए और चेन्नई में 1.14 रुपए प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। सबसे कम कटौती 97 पैसे प्रति लीटर कोलकाता में कम हुए हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.