
नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों के बढऩे की वजह से आज यानी मंगलवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता रखी गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का यह सिलसिला पांच दिनों के बाद थमा है। सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली थी। आपको बता दें कि 29 मई के बाद से देश की राजधानी नई दिल्ली में डीजल के दाम में 2 रुपए से ज्यादा की कटौती देखने को मिल चुकी है।
पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम सोमवार वाले ही लागू रहेंगे। सोमवार को पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.43, 72.68, 76.12 और 73.17 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि लगातार कटौती होने से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।
डीजल के दाम रखे गए स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में स्थिरता रखी गई है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम सोमवार वाले ही लागू रहेंगे। सोमवार को नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 64.39 और 66.31 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं , मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.51 और 68.11 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। लगातार कटौती होने से डीजल के दाम पांच महीने के निचले स्तर पहुंच गए हैं।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.