Share Market News

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव

पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद नहीं हुआ बदलााव

2 min read
May 27, 2019
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव

नई दिल्ली। लगातार पांचवे दिन पेट्रोल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 23 मई से अब तक पेट्रोल के दाम में इजाफा हो चुका है। वहीं भले ही आज डीजल की कीमत में इजाफा ना हुआ हो, लेकिन डीजल के दाम में 44 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। आपको बता दें कि 23 मई को देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस बढ़ोतरी के बाद आपको पेट्रोल के दाम में कितने चुकाने होंगे।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद देश के चार प्रमुख महानगरों में नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.77, 73.83 और 77.38 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दाम 74.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा






























महानगरपेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)इजाफा (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली71.7710
कोलकाता73.8310
मुंबई77.3810
चेन्नई74.5011

डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी देश के चारों में महानगरों में रविवार वाले दाम चुकाने होंगे। आपको बता दें कि रविवार को डीजल के दाम 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 66.64 और 66.40 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 69.83 और 70.45 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

आज इतने चुकाने होंगे डीजल के दाम

























महानगरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
नई दिल्ली66.64
कोलकाता66.40
मुंबई69.83
चेन्नई70.45

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
27 May 2019 07:40 am
Also Read
View All