Share Market News

पेट्रोल आैर डीजल की फिर बढ़ी कीमत, पेट्रोल में 18 आैर डीजल में 14 पैसे की बढ़ोत्तरी

13 जुलार्इ को पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर आैर डीजल के दाम में 14 प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुर्इ है।
2 min read
Jul 13, 2018
Petrol-diesel price
पेट्रोल आैर डीजल की फिर बढ़ी कीमत, पेट्रोल में 18 आैर डीजल में 14 पैसे की बढ़ोत्तरी

नर्इ दिल्ली। 4 जुलार्इ से अब तक मात्र एक ही दिन एेसा रहा जब पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। 11 जुलार्इ को दोनों में किसी के भी दाम नहीं बढ़ाए गए। उसके बाद अब लगातार दो दिन से दोबारा दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। 13 जुलार्इ यानि आज शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 18 पैसा आैर डीजल के दामों में 14 पैसे बढ़ोत्तरी की गर्इ है। इन 9 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में एक रुपए से ज्यादा की वृद्घि हो चुकी है।

आज इतने बढ़े पेट्रोल के दाम
आज यानि 13 जुलार्इ 2018 को देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दामों में अलग-अलग बढ़ोत्तरी देखने को मिली। दिल्ली आैर कोलकाता में पेट्रोल पर 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जिसके बाद अापको दिल्ली में पेट्रोल के लिए 76.75 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के लिए आपको 79.42 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। बात मुंबर्इ की करें तो पेट्रोल में में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुर्इ है। जिसके बाद पेट्रोल के लिए आपको 84.14 रुपए प्रति लीटर देने होंगे। वहीं चेन्नर्इ में सबसे अधिक 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुर्इ है। जिससे आपको 79.67 रुपए प्रति लीटर कीमत चुकानी होगी।

अाज आपके शहर में पेट्रोल के दाम






























शहरपेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)कीमत बढ़ी (पैसे प्रति लीटर में)
नर्इ दिल्ली76.7516
कोलकाता79.4216
मुंबर्इ84.1417
चेन्नर्इ79.6718


डीजल के लिए देने होंगे इतने रुपए
वहीं डीजल में दिल्ली आैर कोलकाता में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। दिल्ली में अब आपको डीजल के लिए 68.43 आैर कोलकाता में 78.98 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दामों में 14 पैसे प्रति लीटर की वृद्घि हुर्इ है। मुंबर्इ में आपको डीजल के लिए 72.61 रुपए प्रति लीटर देने होंगे। वहीं चेन्नर्इ में डीजल के लिए आपको 72.24 रुपए प्रति लीटर की चुकानी होगी।

अाज आपके शहर में डीजल के दाम






























शहरडीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)कीमत बढ़ी (पैसे प्रति लीटर में)
नर्इ दिल्ली68.4313
कोलकाता70.9813
मुंबर्इ72.6114
चेन्नर्इ72.1414


अब तक इतने बढ़ चुके हैं दाम
शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्घि होने से 4 जुलार्इ से अब तक पेट्रोल के दामों में एक रुपए से अधिक प्रति लीटर की वृद्घि देखने को मिल चुकी है। वहीं डीजल में भी एक रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जहां दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 1.20 रुपए प्रति लीटर आैर डीजल में 1.05 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं कोलकाता में पेट्रोल में 1.19 रुपए प्रति लीटर आैर डीजल में 1.05 रुपए पैसे प्रति लीटर की वृद्घि हो चुकी है। वहीं बात मुंबर्इ की करें तो पेट्रोल 1.20 रुपए प्रति लीटर आैर डीजल 1.12 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुका है। चेन्नर्इ में पेट्रोल में 1.27 रुपए प्रति लीटर आैर डीजल में 1.19 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं।

Published on:
13 Jul 2018 07:15 am
Also Read
View All
Dhoot Transmission IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 918 करोड़ रुपये, ग्रे मार्केट में दिख रहा 28% का मुनाफा, जानिए ब्रोकरेज फर्म्स की राय

Multibagger Stock: 5 दिन में 68% और 1 महीने में 102% का रिटर्न, Ujaas Energy के शेयर में भारी तेजी देख एक्सचेंज ने मांग लिया जवाब

Titan Q1 Results: 63% बढ़कर 1777 करोड़ रुपये रहा टाइटन का मुनाफा, ज्वेलरी से लेकर घड़ियों और आईवियर तक हर कारोबार में हुई ग्रोथ, जानें शेयर का हाल

Ixigo Share Price 7th August: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 13% गिरकर क्यों बंद हुआ शेयर? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस

SBI Q1 Results: पहली तिमाही में 10% बढ़ा एसबीआई का मुनाफा, कारोबार पहुंचा 110 लाख करोड़ के पार, शेयर में तेजी