Share Market News

तेल की कीमतों इजाफा जारी, पेट्रोल पर 22 आैर डीजल पर हुआ 18 पैसा प्रति लीटर का इजाफा

आज देश में पेट्रोल में आैसतन 22 पैसा प्रति लीटर अौर डीजल में 18 पैसा प्रति लीटर का इजाफा हुआ।
2 min read
Sep 28, 2018
Petrol-diesel price
बड़ी खबर : सरकार ने एक बार फिर की पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

नर्इ दिल्ली। देश में पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों के थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देशभर में दोनों दाम नए स्तर पर पहुंच रहे हैं। जहां नर्इ दिल्ली में पेट्रोल के दाम 83 रुपए प्रति लीटर का तक पहुंच गए हैं। वहीं वो दिन भी दूर नहीं जब दिल्ली में डीजल के दाम 80 रुपए प्रति लीटर पार कर जाएंगे। शुक्रवार को भी पेट्रोल आैर डीजल के दाम में इजाफा किया गया है। आज पेट्रोल में आैसतन 22 आैर डीजल में 18 पैसा प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम आैर बढ़ने के संकेत मिल चुके हैं। पेट्रोलियम कंपनियां साफ कर चुकी हैं कि अगर तेल को लेकर वैश्विक मार्केट में इसी तरह का रुख रहा तो देश में पेट्रोल के 100 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि कंपनियों के इस इजाफे के बाद देश के प्रमुख चार महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम क्या हो गए हैं?

आज डीजल के दाम में इतने हो गए
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल में आैसतन बढ़ोतरी 18 पैसा प्रति लीटर हुर्इ है। नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल के दाम में 18 पैसा प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 74.42 आैर 76.27 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ में डीजल के दाम में 19 पैसे लीटर लीटर इजाफे के साथ दाम 79.01 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर के इजाफे के साथ कीमत 78.69 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

इतने हो गए पेट्रोल के दाम
आर्इआोसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के महानगरों में आैसतन 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। नर्इ दिल्ली आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 83.22 आैर 90.57 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 21 पैैसे प्रति लीटर के इजाफे के साथ दाम 85.03 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद वहां पर दाम 86.51 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Updated on:
28 Sept 2018 08:45 am
Published on:
28 Sept 2018 08:45 am
Also Read
View All
Dhoot Transmission IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 918 करोड़ रुपये, ग्रे मार्केट में दिख रहा 28% का मुनाफा, जानिए ब्रोकरेज फर्म्स की राय

Multibagger Stock: 5 दिन में 68% और 1 महीने में 102% का रिटर्न, Ujaas Energy के शेयर में भारी तेजी देख एक्सचेंज ने मांग लिया जवाब

Titan Q1 Results: 63% बढ़कर 1777 करोड़ रुपये रहा टाइटन का मुनाफा, ज्वेलरी से लेकर घड़ियों और आईवियर तक हर कारोबार में हुई ग्रोथ, जानें शेयर का हाल

Ixigo Share Price 7th August: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 13% गिरकर क्यों बंद हुआ शेयर? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस

SBI Q1 Results: पहली तिमाही में 10% बढ़ा एसबीआई का मुनाफा, कारोबार पहुंचा 110 लाख करोड़ के पार, शेयर में तेजी