Share Market News

तेल की बढ़ती कीमतों से राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल आैर डीजल के दाम

बुधवार यानी आज आर्इआेसीएल ने देश चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया।
2 min read
Oct 17, 2018
Petrol-diesel price
तेल की बढ़ती कीमतों से राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल आैर डीजल के दाम

नर्इ दिल्ली। क्रूड आॅयल में नरमी आैर र्इरान से तेल का आयात जारी रहने की खबरों की बीच आॅयल कंपनियों की आेर से बुधवार को पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में राहत दी है। आर्इआेसीएल की आेर से जारी आज की कीमतों के अनुसार पेट्रोल आैी डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है। यानि मंगलवार को पेट्रोल आैर डीजल डीजल के जो दाम थे वो ही बुधवार यानी आज भी जारी रहेंगे। आपको आपको बता दें कि पेट्रोल आैर डीजल के दाम बार फिर से नए स्तर को छूने लगे हैं। जिसकी वजह से देश के लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ा रहा हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज पेट्रोल आैर डीजल के दामों में बदलाव ना होने से लोगों को देश चार प्रमुख महानगरों में कितने दाम देने पड़ेंगे…

आज ये देने होंगे डीजल के दाम
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दामों में कोर्इ बढ़ो नहीं की गर्इ है। जिससे देश के सभी चार महानगरों में डीजल के दाम मंगलवार वाले जारी रहेंगे। नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 75.69 आैर 77.54 रुपए प्रति लीटर देने होंगे। मंगलवार को दोनों महानगरों में डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गर्इ थी। वहीं मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम क्रमशः 79.35 आैर 80.04 देने होंगे। मंगलवार को दोनों महानगरों में में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुर्इ थी।

आज ये देने होंगे पेट्रोल के दाम
वहीं दूसरी आेर पेट्रोल के दाम में भी कोर्इ बदलाव नहीं हुआ हैै। आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम मंगलवार वाले ही लागू रहेंगे। इससे पहले मंगलवार को देश के सभी चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गर्इ थी। आज बुधवार को भी नर्इ दिल्ली, मुंबर्इ, चेन्नर्इ आैर कोलकाता जैसे महानगरों में पेट्राेल के दाम क्रमशः 82.83, 88.29, 86.10 आैर 84.65 रुपए प्रति लीटर देने होंगे। आपको बता दें कि 15 अक्टूबर को पेट्रोल के दाम में स्थिर रखे गए थे। किसी तरह का कोर्इ बदलाव नहीं हुआ था।

Published on:
17 Oct 2018 06:46 am