Share Market News

सितंबर माह के पहले दिन भी स्थिर रहा पेट्रोल-डीजल का भाव, जानिए क्या हैं रेट

चार दिनों से स्थिर है पेट्रोल का भाव डीजल की दरों में भी बीते दो दिनों से कोई बदलाव नहीं कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का दौर जारी
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2019, 10:43 AM IST
petrol_diesel.jpg

नई दिल्ली। सितंबर माह के पहले दिन ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं करना का फैसला लिया है। पेट्रोल की दरों में बीते चार दिनों से कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, बीते दो दिन से डीजल के भाव भी स्थिर हैं।

इसके पहले गुरुवार को पेट्रोल की दरों में 6 पैसे प्रति लीटर व डीजल की दरों में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में लगातार नरमी का महौल बना हुआ है।

सबसे पहले बात करते हैं राजधानी दिल्ली की तो यहां पर आज लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को यहां 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी।

यहां आज आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 72.01 रुपये खर्च करना होगा। दिल्ली में आज भी डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां आज डीजल का भाव 65.25 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बरकरार है।


कोलकाता में भी आज पेट्रोल दरों में कोई कटौती नहीं हुई है। आज आपको कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए 74.71 रुपये प्रति लीटर खर्च करनें होंगे।

इसी प्रकार डीजल की दरों में भी बदलाव न होने की वजह से आज आपको एक लीटर के लिए कुल 67.63 रुपये खर्च करने होंगे।

आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आज पेट्रोल व डीजल की दरों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतिम बार यहां डीजल की दरों में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी।

आज की इस कटौती के बाद मुंबई में पेट्रोल का भाव 77.67 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। इसी प्रकार आज यहां डीजल का भाव 68.41 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है।

अब बात करें चेन्नई की तो यहां भी आज न तो पेट्रोल की दरों में और न ही डीजल की दरों में कोई बदलाव किया गया है।

आज चेन्नई में आपको एक लीटर डीजल के लिए 68.94 रुपये प्रति लीटर खर्च करना होगा। वहीं, चेन्नई में आज पेट्रोल का भाव 74.80 रुपये प्रति लीटर है।

Updated on:
1 Sep 2019, 10:43 AM IST
Published on: