Share Market News

साप्ताहिक समीक्षा: भारतीय शेयर बाजार में भारत-पाक के बीच तनाव दिखा असर, रहा भारी उतार-चढ़ाव

सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले 192.33 अंक यानी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 36,063.81 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी 71.85 अंक यानी 0.67 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई।
2 min read
Mar 02, 2019
Sensex
साप्ताहिक समीक्षा: भारतीय शेयर बाजार में भारत-पाक के बीच तनाव दिखा असर, रहा भारी उतार-चढ़ाव

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का बीता सप्ताह शेयर बाजार पर असर देखा गया। पूरे सप्ताह के दौरान तीन कारोबारी सत्रों में प्रमुख शेयर संवेदी सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। उसके बाद भी इस सप्ताह पिछले सप्ताह के मुकाबले बढ़त के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्स आैर निफ्टी में देखने को मिली बढ़त
घरेलू शेयर बाजार में लिवाली का सपोर्ट देखा गया। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले 192.33 अंक यानी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 36,063.81 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी 71.85 अंक यानी 0.67 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी कारोबारी सप्ताह के अंतिम सत्र में 10,863.50 पर बंद हुआ। बीएसई मिड-कैप सूचकांक 333.08 अंक यानी 2.35 फीसदी की बढ़त के साथ 14,502.82 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल कैप सूचकांक 464.02 अंक यानी 3.43 फीसदी की तेजी के साथ 13,981.73 पर बंद हुआ।

ऐसा रहा बीता सप्ताह
- सप्ताह की शुरुआत सोमवार को मजबूती के साथ हुई और सेंसेक्स 341.90 अंक यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 36,213.38 पर बंद हुआ। निफ्टी भी सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में 88.45 अंक यानी 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 10,880.10 पर बंद हुआ।

- अगले दिन मंगलवार को बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहा और सेंसेक्स 236.67 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 35,973.71 पर बंद हुआ। निफ्टी 44.80 अंक यानी 0.41 फीसदी फिसलकर 10,835.30 पर बंद हुआ।

- बुधवार को फिर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा और सेंसेक्स 68.28 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 35,905.43 पर बंद हुआ और निफ्टी 28.65 अंक यानी 0.26 फीसदी नीचे आकर 10,806.65 पर बंद हुआ।

- कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा और सेंसेक्स 37.99 अंक यानी 0.11 फीसदी फिसलकर 35,867.44 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 14.15 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 10,792.50 पर रहा।

- आखिरी सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 196.37 अंक यानी 0.55 फीसदी की रिकवरी के साथ 36,063.81 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 71 अंक यानी 0.66 फीसदी की रिकवरी के साथ 10,863.50 पर बंद हुआ।

Published on:
02 Mar 2019 10:52 am
Also Read
View All
Titan Q1 Results: 63% बढ़कर 1777 करोड़ रुपये रहा टाइटन का मुनाफा, ज्वेलरी से लेकर घड़ियों और आईवियर तक हर कारोबार में हुई ग्रोथ, जानें शेयर का हाल

Ixigo Share Price 7th August: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 13% गिरकर क्यों बंद हुआ शेयर? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस

SBI Q1 Results: पहली तिमाही में 10% बढ़ा एसबीआई का मुनाफा, कारोबार पहुंचा 110 लाख करोड़ के पार, शेयर में तेजी

Kalyan Jewellers Share Price 7th August: जेफरीज से ‘Buy’ रेटिंग मिलते ही 5% उछल गया शेयर, 1 महीने में दिया है 60% से ज्यादा रिटर्न

Siemens Energy Share Price 7th August: गिरते बाजार में भी 13% उछल गया शेयर, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे, MOFSL ने बढ़ाया टार्गेट प्राइस