Share Market News

घर की रसोर्इ को बड़ी राहत, बिना सब्सिडी गैस सिलेंडर हुआ 63 रुपए सस्ता

दो महीने में रसोर्इ गैस सिलेंडर पर 163 रुपए की मिल चुकी है राहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी पड़ेगा इस कटौती असर
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2019, 8:35 AM IST
LPG Gas Cylinder

नर्इ दिल्ली। देश के लोगों को घरेलू रसोर्इ गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत मिल रही है। जुलार्इ के बाद आर्इआेसीएल की आेर से लगातार दूसरे महीने बिना सब्सिडी वाले रसोर्इ गैस सिलेंडर में 62.50 रुपए कम कर दिया है। नर्इ कीमतें बुधवार मध्यरात्रि से लागू हो गर्इ हैं। जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड आॅयल की कीमतों में कमी आने की वजह से कीमतों में कटौती देखने को मिली है। अब नर्इ दिल्ली के लोगों को बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के 574.50 रुपए चुकाने होंगे।

लगातार दूसरे में महीने हुर्इ है कटौती
आर्इआेसीएल की आेर से लगातार दूसरे महीने यह कटौती की है। जुलार्इ के महीने में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर 100.50 रुपए प्रति लीटर सस्ता किया था। यानी देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को 163 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की राहत मिल चुकी है। बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम घटने का असर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर लेते समय किए जाने वाले भुगतान पर भी पड़ेगा।

इन महानगरों में चुकाने होंगे इतने दाम
वहीं दिल्ली के अलावा दूसरे महानगरों में राहत दी गर्इ है। बात कोलकाता की करें तो वहां भी 62.50 रुपए की कटौती के बाद 601 रुपए हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ में बिना सब्सिडी के गैस सिलेंडर में 62 रुपए की कटौती हुर्इ है। जिसके बाद यहां पर दाम 546.50 रुपए आैर चेन्नर्इ में 590.50 रुपए हो गए हैं। यहां पर भी 62 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की कटौती देखने को मिली है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
1 Aug 2019, 8:35 AM IST
Published on: