Share Market News

Zomato IPO: ऑनलाइन फूड ऑर्डर लेने वाली कंपनी कराएगी कमाई, यहां है पूरी जानकारी

Zomato IPO लाने के लिए सेबी में अपने सभी डॉक्युमेंट्स दाखिल कर दिए हैं। यह देश का पहला कंज्यूमर बेस्ड स्टार्टअप होगा जो शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी कर रहा है।
2 min read
Apr 29, 2021
Zomato IPO: online food order taking company will make money
Zomato IPO: online food order taking company will make money

Zomato IPO। जिसका निवेशकों को काफी दिनों से इंतजार था वो शायद आ ही गया। जी हां, जोमाटो अपना आईपीओ ( Zomato IPO ) लेकर आ रही है। उसने सेबी को अपने सभी डॉक्युमेंट भी दे दिए हैं। यह आईपीओ करीब 8250 करोड़ रुपए का है। खास बात तो ये है कि यह देश का सहला कंज्यूमर बेस्ड स्टार्टअप है, जो शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी कर रहा है। इस आईपीओ की बीते एक साल से चर्चा हो रही थी। निवेशक भी इस आईपीओ के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे थे।

यह है पूरी डिटेल
जानकारी के अनुसार जोमाटो की ओर से 7,500 करोड़ रुपए के फ्रेश इक्विटी शेयरों की पेशकश की जाएगी। जबकि इंफो एज इंडिया लिमिटेड 750 करोड़ रुपए के शेयरों को बिक्री के लिए लेकर आएगा। यानी दोनों को मिलाकर 8250 करोड़ रुपए का आईपीओ होगा। कंपनी के अनुसार ताजा शेयरों की बिक्री से मिलने वाली राशि को विस्तार योजनाओं में खर्च किया जाएगा। जिसमें अधिग्रहण भी शामिल होगा। आपको बता दें कि इंफो एज इंडिया की जोमाटो के अलावा नौकरी डॉट कॉम और 99एकड़ जैसे कारोबारों में भी हिस्सेदारी है। इसके पास जोमाटो की 19 फीसदी शेयरिंग है।

क्या कहती है कंपनी
कंपनी के अनुसार कोरोना ऐरा में फूड डिलीवरी की डिमांड में इजाफा देखने को मिला है। पिछले साल लॉकडाउन के बाद कारोबार बीते वित्त वषü की तीसरी तिमाही से सामान्य होने लगा था, जब कंपनी की ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू अपने पीक पर पहुंच गई थी। कंपनी ने ये भी कहा है कि उसे लगता है कि समय के साथ कंपनी की लागत भी बढ़ेगी और कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनी का घाटा भी बढ़ सकता है।

Updated on:
29 Apr 2021 11:33 am
Published on:
29 Apr 2021 11:31 am
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस