नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि एक महीने में मथुरा शहर के अंदरूनी अलग-अलग क्षेत्रों से काफी संख्या में बंदर पकड़कर चंबल भेज दिए गए हैं।
मथुरा. यूपी के मथुरा नगर निगम ने बंदर पकड़ो अभियान चलाकर सैकड़ों बंदरों को पकड़ा है। इस अभियान में टीम ने करीब 2 दिन में तीन सौ ज्यादा बंदर पकड़े है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए बंदरों को मथुरा से बाहर किसी जंगल में छोड़ा जाएगा। बीते कुछ दिनों में नगर निगम के द्वारा करीब 1400 सौ बंदर पकड़े जा चुके है।
चंबल में छोड़े जाएंगे बंदर
मथुरा में बंदरों के आंतक पर लगामे लगाने के लिए नगर निगम ने बंदर पकड़ो अभियान चलाया है। मात्र दो दिनों में अलग-अलग टीमों द्वारा करीब 300 बंदरों को पकड़ने में सफलता मिली है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि एक महीने में मथुरा शहर के अंदरूनी अलग-अलग क्षेत्रों से काफी संख्या में बंदर पकड़कर चंबल भेज दिए गए हैं।
अब वृंदावन में चलेगा अभियान
मथुरा के बाद अब वृंदावन में बंदर पकड़ो अभियान चलाया जाएगा। शहर के कंकाली भूतेश्वर बीएसए कॉलेज सहित आसपास के क्षेत्रों में बंदर पकड़ने की टीम लगाई गई है। बंदर पकड़ने के अभियान पर नागरिकों ने नगर प्रशासन की सराहना की। शहर के कंकाली मंदिर, डैंपियर नगर, जयसिंह पुरा, कृष्णा नगर, महोली रोड, धौली प्याऊ, सदर बाजार, महाविद्या कॉलोनी, गोविंद नगर आदि इलाकों में बंदरों के आतंक से लोग परेशान थे। लगातार यहां पर बंदर लोगों पर हमलावर हो रहे थे। जिसके चलते नगर निगम ने बंदर पकड़ो अभियान चलाया और दो दिन में 300 बंदरों को पिंजरे में कैद कर लिया।
BY: Nirmal Rajpoot