मथुरा

मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सामने आया बड़ा घोटाला, 32 बुक रसीदों की क्या है मिस्ट्री

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में एक चौंकाने वाला रसीद दान घोटाला सामने आया है। मंदिर के सदस्यता विभाग में तैनात मुरलीधर दास पर आरोप है कि उसने श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की राशि को हड़प लिया और रसीद बुक लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2025, 5:50 PM IST
ISKCON temple Mathura
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में हुआ घोटाला

एसपी सिटी अरविंद सिंह के अनुसार यहां एक मेंबरशिप डिपार्टमेंट है जिसमें लोग मेंबर बनते हैं और चंदा देते हैं। उस विभाग में काम करने वाले मुरलीधर दास, जिन्होंने 32 रसीदें प्राप्त की थी, उन पर आरोप है कि उन्होंने इन रसीदों को वापस नहीं किया। उससे धन अर्जित किया है। उस धन का हिसाब नहीं दिया।

वृंदावन में मुकदमा दर्ज

उन्होंने आगे बताया कि आरोप को देखते हुए विश्वनाथ दास की तहरीर पर थाना वृंदावन में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच के साथ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार कर्मचारी की तलाश कर रही है।

मुरलीधर दास के पास थी 32 रसीद बुक

पुलिस का कहना है कि कर्मचारी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मुरलीधर दास को मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को सदस्य बनाने और दान लेने के लिए 32 रसीद बुक दी थी। इन रसीद बुक के जरिए मुरलीधर दास ने श्रद्धालुओं से दान लिया और पैसे अपने पास रख लिए।

Updated on:
4 Jan 2025, 5:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला