मथुरा

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर ड्यूटी निभाता ‘सच्चा सिपाही’, ई-रिक्शा से जा रहे डीएम-एसएसपी को रोका, जमकर हो रही तारीफ 

मथुरा के गोवर्धन में आयोजित मुड़िया पूर्णिमा मेले के निरीक्षण के दौरान ऐसी घटना सामने आई, जहां एक होमगार्ड की कर्तव्यनिष्ठा ने जिले के शीर्ष अधिकारियों का ही रास्ता रोक दिया। होमगार्ड की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2025, 5:38 PM IST
mathura news in hindi
PC: IANS

मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार जब ई-रिक्शा से परिक्रमा मार्ग की ओर बढ़ रहे थे तब बागड़ी प्याऊ तिराहे पर तैनात होमगार्ड ने उन्हें रोक दिया। मौके पर खड़े लोगों ने होमगार्ड की कर्तव्यनिष्ठा की जमकर तारीफ करते दिखे।

परिचय देने के बाद भी नहीं दिया रास्ता

होमगार्ड ने यह स्पष्ट करते हुए ई-रिक्शा को आगे बढ़ने से मना कर दिया कि परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा की एंट्री नहीं है। जब उन्हें बताया गया कि ई-रिक्शा में खुद जिलाधिकारी और एसएसपी हैं, तब भी वह अपने कर्तव्यों पर अडिग रहा और नियमों का पालन करते हुए ई-रिक्शा को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। होमगार्ड की इस ईमानदारी और नियमों के प्रति निष्ठा को देखते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी ने बिना किसी आपत्ति या बहस के अपना रास्ता बदल लिया।

एसएसपी ने क्या कहा?

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा, "यह कर्तव्यों का सर्वोत्तम उदाहरण है। सभी सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट निर्देश थे कि परिक्रमा मार्ग में किसी भी ई-रिक्शा को प्रवेश नहीं मिलेगा, और इस होमगार्ड ने उस आदेश का पूरी निष्ठा से पालन किया है।" एसएसपी ने होमगार्ड को आगामी मीटिंग में सम्मानित करने की घोषणा भी की है।

इस घटना के बाद आम लोग होमगार्ड की जमकर सराहना कर रहे हैं। लोग उसकी ईमानदारी और निडरता को प्रशासनिक व्यवस्था के लिए एक प्रेरक उदाहरण बता रहे हैं। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से नियमों के प्रति सम्मान दर्शाते हुए रास्ता बदलने के फैसले की भी प्रशंसा हो रही है।

मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारी में जुटा है प्रशासन

मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मथुरा पुलिस इस साल पूरी तरह मुस्तैद है। मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को सुरक्षा देने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी कर रहा है। इन अत्याधुनिक ड्रोन से मिलने वाली फुटेज का विश्लेषण कर संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। मथुरा एसएसपी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार है।

Updated on:
6 Jul 2025, 5:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला