-रात्रि में डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई -बस में अधिकांश यात्री भिंड के थे, दिल्ली जा रहे थे -बस चालक को नींद आने के कारण हुई यह दुर्घटना
मथुरा। मौत का एक्सप्रेसवे बन चुका है यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna express way )। हर दिन हादसे और मौतें हो रही हैं। शनिवार की रात्रि में महावन क्षेत्र में डबल डेकर बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। करीब 10 यात्री घायल हैं। सबका इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि यात्रियों की टांगें तक तक गईं।
मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही
यह सड़क हादसा रात्रि साढ़े बारह बजे के आसपास माइल स्टोन संख्या 118 के निकट हुआ। डबल डेकर बस में अधिकांश लोग भिंड (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे। वे दिल्ली जा रहे थे। हादसे के पीछे कारण बताया जा रहा कि बस चालक को नींद का झोंका आया और आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के साथ जोरदार धमाका हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया है। घायलों और मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।