मथुरा

पुलवामा में शहीद हुआ मथुरा का लाल, गांव में शोक की लहर

शहीद के डेढ़ साल के बेटा की तबियत खराब है उसका मथुरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2018, 8:49 PM IST
Army soldier Vikram Singh
पुलवामा में शहीद हुआ मथुरा का लाल, गांव में शोक की लहर

मथुरा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रविवार की देर रात सेना के 50 राष्ट्रीय रायफल्स के कैंप पर हुए आतंकी हमले में मथुरा का जाबांज शहीद हो गया। जवान के शहीद होने की खबर उसके पैतृक गांव लाडपुर में आई तो यहां सन्नाटा पसर गया। अपने लाड़ले के देश की सीमा पर शहीद होनेे के बाद मां और बाप का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं जब से पति के शहीद होने की जानकारी पत्नी को मिली है मानों वो बेसुध सी हो गई है। शहीद का डेढ़ साल का बेटा घर के इन हालातों से अंजान है।

डेढ़ साल के बेटे की तबियत हुई खराब

जानकारी के मुताबिक छाता तहसील क्षेत्र के गांव लाड़पुर निवासी बलराम उर्फ बल्लो का बड़ा बेटा विक्रम सिंह अधाना करीब पांच साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई कि उनका होनहार बेटा देश की सीमा पर शहीद हो गया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में कोहराम मच गया। गांव में जिसने भी यह खबर सुनी वह शहीद के घर की ओर दौड़ पड़ा। लाड़पुर के जांबाज विक्रम सिंह के शहीद होने के बाद से उनकी मां शांति देवी के आंखों से आंसुओं का बहना नहीं थम रहा। वहीं गर्भवती पत्नी रचना तो जैसे पति के शहीद होने की खबर के बाद से बेसुध सी हो गई है। डेढ़ साल का बेटा जिसकी तबियत खराब है उसका मथुरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शोक की लहर

पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव के साथ ही आस-पास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में शहीद के घर पहुंच रहे हैं। शहीद विक्रम सिंह अधाना के छोटे भाई रोहताश सिंह ने बताया कि वे दो भाई थे। विक्रम बड़े थे। शहीद के छोटे भाई ने बताया कि भैया पिछले दिनों छुट्टी पर आए थे और 13 मई को ही ड्यूटी पर वापस गए थे और यह बताते हुए उसकी आंखों से आंसुओं की धार बहने लगी। सोमवार शाम तक शहीद का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचने की बात कही जा रही थी लेकिन समाचार लिखे जाने तक शहीद का पार्थिव शरीर गांव नहीं पहुंचा।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला